Sambhal Farmer Buys Rs 1700 Bear Costume to Save Crops from Monkeys

सनी गुप्ता, संभल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में एक किसान ने बंदरों और आवारा पशुओं से अपनी फसल बचाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। किसान ने भालू का मुखौटा पहनकर खेत की रखवाली शुरू की है, जिससे उसकी मक्का और धान की फसल सुरक्षित हो गई है।

यह मामला संभल जिले की गुन्नौर तहसील के धनारी थाना क्षेत्र के वहीपुर गांव का है। गांव निवासी केशव कुमार की मक्का और धान की फसल को लगातार बंदर और आवारा पशु बर्बाद कर रहे थे। डंडे और शोर मचाने पर भी बंदर नहीं भागते थे। इस समस्या से निजात पाने के लिए किसान केशव कुमार ने बाजार से 1700 रुपये का भालू का कॉस्ट्यूम खरीदा। अब वह प्रतिदिन इस कॉस्ट्यूम को पहनकर अपने खेत की रखवाली करते हैं।

खेत में भालू के रूप में युवक को देखकर बंदर दूर तक भी दिखाई नहीं देते। किसान केशव कुमार ने बताया कि बंदरों की वजह से वे बहुत परेशान थे और रोजाना फसल बर्बाद हो रही थी। अब इस तरीके से फसल सुरक्षित हो गई है।उन्होंने बताया कि पहले डंडे या शोर से बंदर नहीं भागते थे, बल्कि उन पर हमलावर हो जाते थे। भालू का मुखौटा पहनने के बाद बंदर पास भी नहीं आते।

किसान केशव कुमार के इस अनोखे तरीके की चर्चा गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भी हो रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले संभल तहसील के फिरोजपुर गांव में भी एक किसान ने पशुओं से फसल बचाने के लिए भालू का कॉस्ट्यूम खरीदा था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *