Sambhal Bank Manager Unconscious | Police Break Door, Referred Higher Center

सनी गुप्ता, संभल6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

संभल में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक मैनेजर अपने किराए के मकान में बेहोश मिले। पुलिस की मौजूदगी में उनके कमरे का गेट तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल में प्राइमरी इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मैनेजर राहुल चौबे (37), पुत्र राजेश चौबे, निवासी दरभंगा, बिहार, संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला हल्लू सराय में सजल नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहते हैं। बैंक अधिकारियों के अनुसार, वह पिछले 10 दिनों से छुट्टी पर थे और पिछले तीन दिनों से जोनल एवं बैंक ऑफिस के फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे थे।

मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे बैंक के कर्मचारी उनके किराए के मकान पर पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे तक आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली और कमरा अंदर से बंद था, तो उन्होंने संभल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। रात करीब 8:30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस की मौजूदगी में बैंक कर्मचारियों ने कमरे का गेट तोड़ा। अंदर जाने पर राहुल चौबे अचेत अवस्था में मिले। तत्काल एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रात 9:20 बजे उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मकान मालिक और बैंक के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। मैनेजर के परिवार को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है।

बैंक कर्मचारी समरजीत सिंह ने बताया कि राहुल चौबे 10 दिन की छुट्टी पर थे, लेकिन पिछले तीन दिनों से जोनल ऑफिस और बैंक ऑफिस के फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे थे। संदेह होने पर वे यहां पहुंचे, जहां पुलिस की मदद से उन्हें निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *