सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार दो युवकों ने रुकने के बजाय फायरिंग की और भागने लगे।
.
पीछा करने पर बाइक फिसल गई, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी रहमान के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पढ़ें पूरी खबर…
भोपाल से लापता 6 साल का अंश मथुरा में मिला: पातालकोट एक्सप्रेस में जीआरपी ने लावारिस हालत में देखा, तस्वीरों से पहचान

भोपाल के एक अस्पताल से लापता हुआ 6 साल का मासूम अंश मैना मथुरा में सुरक्षित मिल गया। अंश के गायब होने के बाद परिजनों की शिकायत पर भोपाल पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। कई दिनों की तलाश के बाद मथुरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन में बच्चा मिला।
मथुरा जीआरपी ने बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसकी तस्वीरें भोपाल पुलिस को भेजीं, जिनसे उसकी पहचान अंश मैना के रूप में हुई। इसके बाद भोपाल पुलिस की विशेष टीम मथुरा पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को अपने साथ वापस ले गई। पढ़ें पूरी खबर…
