![]()
रायबरेली में एक सरकारी वाहन का निजी सवारियां ढोने के लिए इस्तेमाल किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वाहन कथित तौर पर यात्री कर अधिकारी (PTO) विक्रांत सिंह का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में वाहन चालक को लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर गाड़ी रोककर निजी यात्रियों को बैठाते हुए देखा जा सकता है। यह घटना रायबरेली के लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे की बताई जा रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एआरटीओ विभाग में हड़कंप मच गया है। जिम्मेदारों की कथित अनदेखी के कारण विभाग की छवि धूमिल हो रही है और सरकारी वाहनों के दुरुपयोग पर सवाल उठ रहे हैं। वाहन चालक को पीटीओ विक्रांत सिंह का ड्राइवर बताया जा रहा है, जिस पर सरकारी गाड़ी का निजी इस्तेमाल करने का आरोप है। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर PTO विक्रांत सिंह ने बताया कि जो वीडियो वायरल किया जा रहा है उसे वीडियो में आरटीओ विभाग में तैनात कर्मचारी विभाग की गाड़ी पर बैठकर आ रहे थे, वीडियो को फर्जी तरीके से बनाकर वायरल विभाग की छवि को धूमिल किया जा रहा है।
Source link
RTO विभाग की गाड़ी पर निजी सवारी ढोने का VIDEO:यात्री कर अधिकारी के ड्राइवर पर सरकारी वाहन के दुरुपयोग का आरोप