Rohit Sharma 16000 ODI Runs

धर्मशाला2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने पहले वनडे में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। धर्मशाला में कप्तान शुभमन गिल ने 84 रन की पारी खेली। वे वनडे में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। वहीं, रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे किए। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग ने यह कारनामा किया था।

IND-AFG मैच के टॉप रिकॉर्ड्स

1. रोहित ने 39 साल 44 दिन की उम्र में वनडे खेला

रोहित भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 39 साल और 44 दिन की उम्र में मैच खेला। रोहित से पहले पूर्व ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ ने 1989 में 39 साल और 36 दिन की उम्र में वनडे मैच खेला था।

रोहित शर्मा 283 वनडे खेल चुके हैं।

रोहित शर्मा 283 वनडे खेल चुके हैं।

2. रोहित ने बतौर ओपनर 16 हजार रन पूरे किए

रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 16 हजार रन पूरे किए। उन्होंने 16 रन की पारी के दौरान छठा रन बनाते यह अचीवमेंट हासिल किया। वे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय और दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन गए। श्रीलंका के पूर्व ओपनर सनथ जयसूर्या ने सबसे ज्यादा 19,298 रन बनाए हैं।

3. गिल ने 62 पारियों में 3 हजार वनडे रन बनाए

गिल ने वनडे में 3,000 रन पूरे किए। वे सबसे कम पारियों में इस आंकडे़ तक पहुंचने वाले पहले भारत और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। गिल ने महज 62 पारियों में यह आंकड़ा हासिल किया। साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला पहले नंबर पर हैं। उन्होंने सिर्फ 57 पारियों में यह कारनामा किया था।

4. गुरबाज ने 48 गेंद में शतक लगाया

भारत के खिलाफ गुरबाज ने 48 गेंद में शतक जड़ा। वे भारत के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पहले स्थान पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं। उन्होंने 2005 में कानपुर में भारत के खिलाफ सिर्फ 45 गेंद में शतक लगाया था।

5. गुरबाज का अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज वनडे शतक

गुरबाज ने भारत के खिलाफ सिर्फ 48 गेंदों में शतक जड़ा। यह वनडे क्रिकेट में किसी भी अफगानिस्तानी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक था। गुरबाज ने मोहम्मद शहजाद का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 2010 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 72 गेंद में शतक जड़ा था।

गुरबाज ने वनडे में अपना 9वां शतक जड़ा। वे 50 ओवर के फॉर्मेट में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इब्राहिम जादरान और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद शहजाद के नाम 6-6 वनडे शतक दर्ज हैं।

6. गुरबाज फिफ्टी को शतक में बदलने में सबसे आगे

गुरबाज वनडे में सबसे बेहतरीन कन्वर्जन रेट (56.25%) वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 9 शतक लगाए हैं। दूसरे नंबर पर स्कॉटलैंड के कैलम मैकलियोड हैं, जिन्होंने 43.48% कन्वर्जन रेट से 10 शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में वे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने वनडे में कम से कम 7 शतक लगाए हैं।

7. गुरनूर ने डेब्यू मैच में 3 विकेट लिए

गुरनूर बरार ने अफगानिस्तान के खिलाफ 4.5 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। यह डेब्यू वनडे में किसी भारतीय का चौथा बेस्ट प्रदर्शन है। पहले स्थान पर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैं, जिन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में 54 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

यहां से टॉप-4 मोमेंट्स…

1. बारिश की वजह से 4 घंटे देरी से शुरू हुआ मैच

धर्मशाला में टॉस से पहले जोरदार बारिश हुई। इसकी वजह से खेल 4 घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। यह मैच 25-25 ओवर का खेला गया।

बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई।

बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई।

2. बरार ने पहले ही ओवर में इंटरनेशनल विकेट लिया

डेब्यू कर रहे गुरनूर बरार ने अपनी 5वीं बॉल पर ही विकेट लिया। पारी के दूसरे ओवर में बरार ने लेंथ गेंद डाली। बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने ड्राइव लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर मिड-ऑफ पर कप्तान गिल के हाथों में चली गई।

पहला इंटरनेशनल विकेट लेने के बाद गुरनूर बरार।

पहला इंटरनेशनल विकेट लेने के बाद गुरनूर बरार।

3. गिल ने स्लीप में एक हाथ से कैच लपका

अफगानिस्तान की पारी के 22वें ओवर में गिल ने एक हाथ से कैच पकड़ा। ओवर की चौथी गेंद हर्ष दुबे ने धीमी डाली। शून्य पर खेल रहे अल्लाह गजनफर ने शॉट खेला। बॉल स्लीप में गई। यहां शुभमन गिल ने बाईं ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपका।

गिल ने स्लीप में गजनफर का बेहतरीन कैच लपका।

गिल ने स्लीप में गजनफर का बेहतरीन कैच लपका।

4. रोहित शर्मा रनआउट हुए

रनचेज के छठवें ओवर में रोहित गलतफहमी की वजह से रनआउट हुए। गजनफर के ओवर की चौथी गेंद को रोहित ने मिड-विकेट की तरफ खेला। वे शॉट खेलते ही रन लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े गिल गेंदबाज के फॉलोथ्रू में आने की वजह से रन स्टार्ट नहीं कर पाए।

गिल ने रोहित को मना भी किया, लेकिन रोहित नहीं सुन सके। आधे क्रीज तक आने के बाद रोहित वापस क्रीज में पहुंचने के लिए मुड़े, लेकिन राशिद खान के थ्रो पर विकेटकीपर गुरबाज ने गिल्लियां बिखेर दी।

रोहित ने 16 गेंद में 16 रन बनाए।

रोहित ने 16 गेंद में 16 रन बनाए।

—————————————————-

IND Vs AGF मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

भारत ने पहले वनडे में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, कप्तान गिल ने नाबाद 84 रन बनाए

भारत ने अफगानिस्तान को पहले वनडे में 7 विकेट से हरा दिया। टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। धर्मशाला में बारिश की वजह से 25-25 ओवर का मैच खेला गया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने नाबाद 84 रन की पारी के साथ दो कैच भी पकड़े। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.