Rampur UPTET Exam 2026 Peaceful

ओमपाल | रामपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) का पहला दिन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। गुरुवार को आयोजित परीक्षा में कुल 5,896 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5,138 ने परीक्षा दी, जबकि 758 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनपद स्तरीय मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।

शाम चार बजे राजकीय रजा इंटर कॉलेज स्थित कंट्रोल रूम पहुंचकर अधिकारियों ने सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर लगे कैमरों की लाइव मॉनिटरिंग देखी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कैमरे लगातार सक्रिय रहें तथा प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने बताया कि प्रथम पाली में 2,948 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2,559 उपस्थित रहे, जबकि 389 अनुपस्थित रहे। इस पाली में 86.80 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

द्वितीय पाली में भी 2,948 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2,579 ने परीक्षा दी, जबकि 369 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में 87.48 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा अवधि के दौरान कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *