Rampur Overloading Challan | Rs 1.74 Lakh Fine On 10 Vehicles

ओमपाल | रामपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामपुर जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर चलाए गए रात्रिकालीन सघन चेकिंग अभियान में ओवरलोडिंग करते पाए गए 10 वाहनों पर कुल ₹1,74,750 का जुर्माना लगाया गया।

यह विशेष अभियान देर रात जनपद के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर चलाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीमों ने वाहनों की गहन जांच की।

जांच के दौरान वाहनों के परमिट, भार क्षमता, फिटनेस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई। नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों पर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने मौके पर ही जुर्माना वसूलते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि यातायात नियमों के उल्लंघन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू की है।

एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ओवरलोडिंग न केवल सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को बढ़ाती है, बल्कि सड़कों की गुणवत्ता और संरचना को भी गंभीर नुकसान पहुंचाती है। इसलिए ऐसे अभियान सड़क सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह के प्रवर्तन अभियान लगातार और योजनाबद्ध तरीके से जारी रखे जाएं। इसका उद्देश्य जिले की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें और ओवरलोडिंग जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *