Ramayanam University Ties Up With HCL GUVI For AI-ML & Business Analytics Projects

एचसीएल GUVI से जुड़ा रामायण विश्वविद्यालय।

महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय ने छात्रों को इंडस्ट्री के अनुरूप तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय ने 23 मार्च 2026 को HCL Group की एडटेक इकाई HCL GUVI के साथ समझौता (MoU) किया है। इसके तहत अब तकनीकी और प्रबंधन के छात्रों

.

यह कार्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2026–27 से शुरू होगा। B.Tech (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग) के छात्रों को Python, डेटा हैंडलिंग, मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग जैसी आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी। खास बात यह है कि छात्रों को लैब में प्रैक्टिकल करने के साथ-साथ वास्तविक इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स पर काम करने का भी मौका मिलेगा।

वहीं MBA (बिज़नेस एनालिटिक्स) के छात्रों को डेटा आधारित निर्णय लेने, सांख्यिकीय विश्लेषण और बिज़नेस इंटेलिजेंस टूल्स की गहराई से समझ दी जाएगी। केस स्टडी के जरिए उन्हें इंडस्ट्री की वास्तविक चुनौतियों से रूबरू कराया जाएगा।

लाइव क्लासेस के साथ रिकॉर्डेड लेक्चर की सुविधा ट्रेनिंग को आसान और प्रभावी बनाने के लिए HCL GUVI के एक्सपर्ट्स लाइव क्लासेस लेंगे, जबकि रिकॉर्डेड लेक्चर भी उपलब्ध रहेंगे। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ाई कर सकेंगे। नियमित असाइनमेंट, क्विज़ और प्रोजेक्ट्स के जरिए उनकी प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।

इस मौके पर कुलपति प्रो. डॉ. भानु प्रताप सिंह, GUVI के जनरल मैनेजर विनोद सिंह और सीनियर मैनेजर निशिकांत कुमार मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *