Ram Mandir Donation Drop, 23 Resignations & Rajpal Yadav Jail; Iran-US Truce photos videos

.

राम मंदिर के चढ़ावे में ₹500 के नोट घट गए। 23 कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। उधर, कॉमेडियन राजपाल यादव को दोबारा जेल की सजा सुनाई गई है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे अमेरिका-ईरान के हमले रुकने की खबर बताएंगे…

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा।
  2. कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार दौरे पर होंगे।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. दो दिन बाद ईरान-अमेरिका ने हमले रोके, ट्रम्प बोले- ईरान ने बातचीत जारी रखने की मांग की

ईरान और अमेरिका के बीच दो दिन चली सैन्य कार्रवाई के बाद फिलहाल हमले रुक गए हैं। अल जजीरा के मुताबिक, मध्यस्थता कर रहे देश दोनों पक्षों के बीच फिर से बातचीत शुरू कराने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने बातचीत जारी रखने की इच्छा जताई है और अमेरिका इसके लिए तैयार है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच हुआ सीजफायर अब खत्म हो चुका है।

इजराइल ने लेबनान पर ड्रोन अटैक किए: इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह प्रांत में दो और ड्रोन हमले किए हैं। एक हमला कफर रेमान और दूसरा नबातियेह अल-फौका कस्बे में हुआ। फिलहाल किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है। इजराइल ने ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देने की बात दोहराई। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है और जरूरत पड़ी तो फिर हमला करेंगे।

पूरी खबर पढ़ें…

2. यूपी में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक बने, सरकार ने कहा- बड़े फैसले नहीं ले पाएंगे

यूपी सरकार ने प्रधानों के बाद पहली बार अब सभी मौजूदा 75 जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बना दिया है। पंचायती राज विभाग ने शुक्रवार की शाम 7:30 बजे इसका आदेश जारी कर दिया।

पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने बताया-

जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल शनिवार, 11 जुलाई को समाप्त हो रहा था। सामान्य तौर पर कार्यकाल खत्म होने के बाद जिलाधिकारी को प्रशासक बनाया जाता है, लेकिन सरकार के इस फैसले से अब ये अध्यक्ष आगामी पंचायत चुनाव होने तक अपनी कुर्सी पर बने रहेंगे।

हाईकोर्ट में पेंडिंग है प्रधानों का मामला: सरकार 826 ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक बनाने की तैयारी कर रही है। अगले हफ्ते इनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। सरकार ने इससे पहले 25 मई को ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने का आदेश जारी किया था। हालांकि, मामला हाईकोर्ट में लंबित है।

पूरी खबर पढ़ें…

3. राममंदिर चढ़ावा चोरी- दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों का इस्तीफा, चढ़ावे में ₹10-20 के नोट बढ़े, 500 के घटे

राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। सभी ने काम के बोझ का हवाला दिया। उनका कहना है कि चोरी की घटना के बाद दान में 10-20 रुपए के नोट बढ़ गए हैं, जिससे गिनती में ज्यादा वक्त लगता है। पहले 500 रुपए के नोट ज्यादा आते थे।

सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को सुनवाई: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 3 याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने और SIT के गठन की मांग की गई है। साथ ही, मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की भी मांग की गई है।

पूरी खबर पढ़ें…

4. चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जेल, ₹17.35 करोड़ चुकाने होंगे, पत्नी पर जुर्माना

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। कोर्ट ने उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई। हाईकोर्ट ने चेक बाउंस के 7 मामलों में से हर एक में उन्हें तीन महीने जेल की सजा सुनाई है। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। जस्टिस स्वर्णकांता ने अफसरों से राजपाल को जेल भेजने के लिए कहा।

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा-

राजपाल यादव का रवैया संदिग्ध है। उन्हें अपना वादा निभाने और कंपनी का कर्ज वापस करने के लिए कई मौके दिए गए, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। एक्टर को अगले तीन महीने जेल में ही गुजारने होंगे। कानून कोई ऐसी पटकथा नहीं है, जिसे कोई अभिनेता अपनी इच्छा के मुताबिक बदल दे।

क्या है पूरा मामला: साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद वे पैसा नहीं लौटा सके और उनके कई चेक बाउंस हो गए। इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा। साल 2018 में उन्हें छह महीने की जेल की सजा मिली थी और 2026 में भी इस मामले में 12 दिन तिहाड़ जेल में रहे थे। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने तीन महीने की जेल की सजा बरकरार रखी है।

पूरी खबर पढ़ें…

5. सैटेलाइट इमेज में राजस्थान, गुजरात से बादल गायब, सुपर टायफून बावी से देश में धीमा पड़ेगा मानसून

मौसम विभाग की सैटेलाइट तस्वीरों में राजस्थान और गुजरात के ऊपर बादल कम दिखाई दिए। सैटेलाइट इमेज के मुताबिक, मध्य भारत में मानसून एक्टिव है, लेकिन राजस्थान, गुजरात और आसपास के इलाकों में बादल कम हैं। फिलीपींस के पास बना सुपर टायफून ‘बावी’ भी मानसून की रफ्तार पर असर डाल सकता है। इसके चलते अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में बारिश कम होने की आशंका है।

मानसून ने पूरे देश को कवर किया: मानसून ने गुरुवार को पूरे देश को कवर कर लिया। इसे पूरे देश को कवर करने में 38 दिन लगते हैं, लेकिन इस बार 36 दिन में ही कवर कर लिया। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। इस बार 4 जून मानसून केरल पहुंचा था।

यूपी के सहारनपुर में शव कब्र से बाहर आए: यूपी में बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। बिजनौर में मालन नदी उफान पर है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे यहां 2 हादसों में चार लड़के नदी के तेज बहाव में बह गए। सहारनपुर में भारी बारिश की वजह से कब्रिस्तान की मिट्‌टी बह गई। कब्रों में दफन शव बहकर बाहर आ गए।

पूरी खबर पढ़ें…

6. मासूम को पटककर मारने वाले हत्यारे को फांसी की सजा, फिरोजाबाद में बच्चे की मां से शादी करना चाहता था

फिरोजाबाद में डेढ़ साल के बच्चे के हत्यारे को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। युवक ने बच्चे को जमीन पर 8 बार पटक-पटक कर मार डाला था। वह एकतरफा प्यार में बच्चे की मां से शादी की जिद कर रहा था। बच्चे की मां के मना करने के बाद से युवक गुस्से में था।

30 मई को हुई थी बच्चे की हत्या: कोर्ट ने शुक्रवार को 2.45 बजे अपना फैसला सुनाया। बच्चे की हत्या 30 मई को शिकोहाबाद में हुई थी, जिसका सीसीटीवी भी सामने आया था। इसमें युवक बच्चे की हत्या करते हुए दिख रहा है। पुलिस ने हत्यारे के दोनों पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया था।

पूरी खबर पढ़ें…

7. इंग्लैंड से टी-20 सीरीज हारने का परफॉर्मेंस रिव्यू करेगा BCCI, गंभीर की कोचिंग, श्रेयस की कप्तानी पर सवाल

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद BCCI भारतीय टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीति और कप्तान श्रेयस अय्यर के कामकाज पर भी चर्चा होगी। बोर्ड यह जानना चाहता है कि टीम चयन और रणनीति में कहां कमी रही। गंभीर का एग्रीमेंट 2027 तक है। अय्यर हाल ही में कप्तान बनाए गए हैं।

टी-20 सीरीज में भारत एक भी मैच नहीं जीत सका: भारतीय टीम को आयरलैंड दौरे में 0-2 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। जबकि, टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 0-3 से पिछड़ रही है। एक मैच नो रिजल्ट रहा था। एक दिन पहले टीम सीरीज के चौथे मैच में 9 विकेट से हार गई थी।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. हेल्थ: 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा बिना प्रिस्क्रिप्शन नहीं मिलेगी: कफ सिरप और टॉनिक पर असर, मेडिकल स्टोर्स को 3 साल का रिकॉर्ड रखना होगा (पूरी खबर पढ़ें)
  2. इंटरनेशनल: 30 हजार फीट पर प्लेन की खिड़की टूटी: पैसेंजर का सिर-कंधा बाहर निकले, पत्नी ने बचाया, दोनों पैर पकड़े रही; ग्रीस के एयरस्पेस की घटना (पूरी खबर पढ़ें)
  3. बिजनेस: 2026 का सबसे बड़ा IPO लॉन्च करेगा SBI फंड्स: प्राइस बैंड ₹545-574 तय, 14 जुलाई से खुलेगा इश्यू; ₹11,693 करोड़ जुटाने का टारगेट (पूरी खबर पढ़ें)
  4. इंटरनेशनल: मोदी ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड पहुंचे: दोनों देश FTA डील फाइनल करेंगे; PM ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को संबोधित करेंगे (पूरी खबर पढ़ें)
  5. नेशनल: जगन्नाथ पुरी के राजा का राष्ट्रपति और पीएम को लेटर: कहा- ISKCON का अलग समय पर रथयात्रा निकालना गलत, इससे परंपरा खत्म हो जाएगी (पूरी खबर पढ़ें)
  6. इंटरनेशनल: शेख हसीना बोलीं- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी: कोर्ट में सरेंडर करूंगी, हत्या हो जाए तो भी मंजूर, देश की मिट्टी पर मरना चाहती हूं (पूरी खबर पढ़ें)
  7. पंजाब: कांग्रेस में टूट का खतरा बढ़ा: बघेल बोले- चन्नी ने मिलने का समय नहीं मांगा; वड़िंग ने कहा- मैं खुद इस्तीफा क्यों दूं (पूरी खबर पढ़ें)
  8. इंटरनेशनल: अमेरिका में H-1B वीजा के नियम सख्त हो सकते हैं: विश्वविद्यालयों की छूट सीमित हो सकती है; ग्रीन कार्ड से जुड़े नए नियम आना संभव (पूरी खबर पढ़ें)
  9. बिजनेस: BSNL सैटेलाइट फोन लॉन्च, बिना सिम-नेटवर्क के बात होगी: इमरजेंसी के लिए SOS सपोर्ट, खरीदने के लिए सरकार की मंजूरी जरूरी; कीमत ₹1.34 लाख (पूरी खबर पढ़ें)
  10. नेशनल: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट पर प्रत्याशी बदला: नामांकन में गड़बड़ी थी, भाजपा ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए आनन-फानन में नया कैंडिडेट उतारा (पूरी खबर पढ़ें)
  11. इंटरनेशनल: स्पेन के जंगल में आग, 12 की मौत, VIDEO: 4 लोग कार में जिंदा जले, 19 अब भी लापता; इलेक्ट्रिक वायर से आग की आशंका (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

रूस में पहली बार 2 रोबोट्स की शादी

रूस में पहली बार दो ह्यूमनॉइड रोबोट्स की सांकेतिक शादी हुई। एआई रोबोट रॉबर्ट और मटिल्डा ने एक-दूसरे को साथ निभाने के वचन दिए और वेडिंग ब्रेसलेट बदले। पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

मेष राशि वालों की डेली इनकम बेहतर होगी। सिंह राशि के लोगों को रुका पैसा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.