![]()
कानपुर में समाजवादी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार कई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरसैया घाट पर सपा कार्यकर्ताओं ने गंगा में जल अर्पित कर पितृ विसर्जन किया। वहीं, आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई की ओर से डफरिन अस्पताल में बनवाए गए वातानुकूलित महिला प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया गया। विधायक की मां डॉ. ऊषा बाजपेई ने फीता काटकर इसकी शुरुआत की। सरसैया घाट पर कार्यकर्ताओं ने किया जल अर्पण
सपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह ‘पिंटू ठाकुर’ की अगुवाई में सपा कार्यकर्ता सरसैया घाट पहुंचे। यहां उन्होंने मुलायम सिंह यादव को अपना अभिभावक मानते हुए गंगा तट पर जल अर्पित किया और विधि-विधान से पितृ विसर्जन किया। नरेंद्र सिंह ‘पिंटू ठाकुर’ ने कहा कि नेताजी सौहार्द की मिसाल थे। उन्होंने व्यापारियों, किसानों और युवाओं के हित में कई काम किए। यही वजह है कि लोग आज भी उन्हें सम्मान और श्रद्धा से याद करते हैं। कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना की कि नेताजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनका आशीर्वाद सभी पर बना रहे। डफरिन अस्पताल में महिला प्रतीक्षालय का उद्घाटन
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर विधायक अमिताभ बाजपेई की ओर से जिला महिला अस्पताल (डफरिन) में बनवाए गए वातानुकूलित महिला प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया गया। उनकी मां डॉ. ऊषा बाजपेई ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान अस्पताल के सभी वार्डों में मरीजों और तीमारदारों को स्वल्पाहार भी बांटा गया। कार्यक्रम में विधायक ने अपनी मां को अस्पताल में पहले बनवाए गए नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र (NICU) का निरीक्षण कराया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं और चिकित्सा सुविधाओं का जायजा भी लिया। ‘जरूरतमंदों की सेवा ही नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि’
विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का जीवन महिलाओं, गरीबों, शोषितों और वंचितों के अधिकार, सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर जरूरतमंदों की सेवा करना, महिलाओं का सम्मान करना और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए काम करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने बताया कि डफरिन अस्पताल से उनका भावनात्मक जुड़ाव है। उनका जन्म भी इसी अस्पताल में हुआ था। ऐसे में नेताजी की पुण्यतिथि पर अपनी मां के हाथों प्रतीक्षालय का उद्घाटन कराना उनके लिए भावुक क्षण रहा। कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद: सरसैया घाट पर हरिओम शास्त्री, पुकुन तिवारी, पवन श्रीवास्तव, सन्ने यादव, मदन मिश्रा, अविनाश सिंह, प्रिंस यादव, राजीव कश्यप, पारस यादव और आदर्श पासवान सहित सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। डफरिन अस्पताल में वंदना बाजपेई, नीलम रोमिला सिंह, दीपा यादव, दीपिका मिश्रा, हरिओम पांडे, पप्पन शर्मा, कुतुबुद्दीन मंसूरी, मोहम्मद सारिया, दिनेश शुक्ला, आकाश सिंह, चंकी गुप्ता, कीर्तिमान अवस्थी, दुर्गेश चक, विकास मौर्य, प्रशांत मोहन जायसवाल, पुण्य जैन, आफताब आलम, एहसास बॉबी, शेखर मिश्रा, रविशंकर मिश्रा, वीरेंद्र त्रिपाठी, सोनू त्रिपाठी, नदीम, ओवेस, आदित्य यादव, विराट तोमर, नीशू यादव, निहाल, दिलीप यादव और आकाश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Source link
सपा कार्यकर्ताओं ने गंगा घाट पहुंच किया पितृ विसर्जन:मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, MLA अमिताभ पहुंचे डफरिन अस्पताल