Rahul Gandhi Press Conference on NEET Paper Leak

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शाम 4 बजे मीडिया से बात करेंगे। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी। लेकिन राहुल गांधी किन मुद्दों पर बोलेंगे, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है। संभावना है कि राहुल नीट पेपर लीक पर बोल सकते हैं।

इससे पहले राहुल ने मंगलवार को पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया था। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता पीएम आवास के बाहर बैठ गए थे।

पीएम ऑफिस में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल से बातचीत की। इसके बाद भी राहुल और अन्य कांग्रेस नेता पीएम आवास के बाहर से नहीं उठे। करीब 3 घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत में ले लिया। फिर देर रात उन्हें छोड़ दिया।

पीएम आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन की 7 तस्वीरें…

दोपहर 3:30 बजे राहुल और प्रियंका कांग्रेसी नेताओं के साथ पीएम आवास के लिए निकले।

दोपहर 3:30 बजे राहुल और प्रियंका कांग्रेसी नेताओं के साथ पीएम आवास के लिए निकले।

दोपहर 3:38 बजे: कांग्रेस नेता पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। ‘पीएम और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ के नारे लगाए।

दोपहर 3:38 बजे: कांग्रेस नेता पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। ‘पीएम और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ के नारे लगाए।

दोपहर 4:00 बजे: पुलिस ने राहुल से हटने की अपील कर रही थी, लेकिन राहुल ने उन्हें अपने बंधे हुए हाथ दिखा दिए।

दोपहर 4:00 बजे: पुलिस ने राहुल से हटने की अपील कर रही थी, लेकिन राहुल ने उन्हें अपने बंधे हुए हाथ दिखा दिए।

शाम 5:17 बजे: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह धरनास्थल पर पहुंचे और राहुल गांधी से बातचीत की।बातचीत बेनतीजा रही।

शाम 5:17 बजे: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह धरनास्थल पर पहुंचे और राहुल गांधी से बातचीत की।बातचीत बेनतीजा रही।

शाम 6:30 बजे: पुलिसकर्मी विपक्षी नेताओं को पीएम आवास के बाहर से हटाने पहुंची। राहुल जमीन पर लेट गए।

शाम 6:30 बजे: पुलिसकर्मी विपक्षी नेताओं को पीएम आवास के बाहर से हटाने पहुंची। राहुल जमीन पर लेट गए।

पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवानों ने राहुल गांधी को हाथ-पैर पकड़कर उठाया और अपने साथ छत्रपाल स्टेडियम ले गए।

पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवानों ने राहुल गांधी को हाथ-पैर पकड़कर उठाया और अपने साथ छत्रपाल स्टेडियम ले गए।

रात 9:45 बजे: 3 घंटे बाद सभी नेताओं को छोड़ दिया गया। छत्रसाल स्टेडियम से रिहा होने के बाद राहुल निकले तो उनके एक पैर में ही चप्पल थी।

रात 9:45 बजे: 3 घंटे बाद सभी नेताओं को छोड़ दिया गया। छत्रसाल स्टेडियम से रिहा होने के बाद राहुल निकले तो उनके एक पैर में ही चप्पल थी।

राहुल बोले- छात्रों की आवाज देश तक पहुंचाने के लिए PM आवास गया

राहुल गांधी ने हिरासत से रिहा होने के बाद अपना एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे छत्रसाल स्टेडियम की सीढ़ियों पर बैठे दिखे। उन्होंने कहा- मैंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और 20 जुलाई की घटनाओं पर चर्चा कराने की मांग की। स्पीकर ने कहा कि इसके लिए सरकार की अनुमति लेनी होगी। इससे साफ हो गया कि सरकार बहस नहीं चाहती। इसलिए हमने प्रधानमंत्री आवास तक मार्च कर छात्रों के मुद्दों को देश के सामने रखने का फैसला किया।

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दें। छात्रों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो, छात्रों पर दर्ज सभी केस वापस लिए जाएं और इस पूरे मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा कराई जाए।

—————————

यह खबर भी पढ़ें…

राज्यसभा में खड़गे बोले- प्रधान इस्तीफा दें, फिर चर्चा करेंगे:राहुल समेत कांग्रेस सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे

संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को विपक्ष ने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर हंगामा किया। राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, वे सदन में नीट पेपर लीक मामले में चर्चा तभी चाहते हैं जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे दें। हंगामे के बीच लोकसभा-राज्यसभा को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.