कानपुर में सर्राफ के यहां 60-लाख की चोरी का खुलासा:गहने खरीदने के बहाने 4 दिन पत्नी के साथ रेकी फिर चोरी, दंपति समेत दो सुनार भी अरेस्ट


कानपुर के विजय नगर में सर्राफ की दुकान से हुई 60 लाख की चोरी का डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को खुलासा कर दिया। चोरी करने वाले दंपति के साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले दो सर्राफ को भी अरेस्ट किया है। पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब जाकर आरोपियों का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने चोरी करने वाले दंपति और माल खरीदने वाले दोनों सर्राफ को अरेस्ट करके करीब 60 लाख का माल व कैश बरामद कर लिया। इन सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। ग्राहक बनकर रेकी फिर ज्वैलरी व कैश भरा बैग दुकान से था उड़ाया डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विजय नगर फल मंडी में सर्राफ देवेन्द्र नाथ वर्मा का ज्वैलरी व कपड़ों की शॉप है। 11 जुलाई की शाम को करीब 4 बजे वह टॉयलेट गए थे, इसके बाद लौटकर आए तो दुकान पर रखा ज्वैलवरी व कैश भरा बैग गायब था। देवेन्द्र ने दुकान पर मौजूद दंपति पर संदेह जताते हुए काकादेव थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो बाइक सवार दंपति का सीसीटीवी फुटेज तो मिल गया, लेकिन नंबर प्लेट नहीं होने के चलते दोनों की तस्दीक नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब जाकर बाइक सचार शातिर चोर का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने चोरी करने वाले शातिर आलम चंद्रपुर कांशीराम कॉलोनी अकबरपुर कानपुर देहात निवासी विकास उर्फ अद्दू और उसकी पत्नी चारु को अरेस्ट कर लिया। सख्ती करने पर चारु और विकास उर्फ अद्दू ने बताया कि सर्राफ के यहां चोरी करने के लिए चार दिनों तक शॉपिंग के बहाने दुकान पर जाते थे। कभी कपड़े खरीदने तो कभी ज्वैलरी के बहाने दुकान में रेकी की। इसके बाद चौथे दिन मौका मिलते ही ज्वैलरी व कैश भरा बैग पार करके दोनों भाग निकले थे। ज्वैलरी व कैश मिलाकर करीब 60 लाख की कीमत का माल बैग में था। दोनों के पास से माल बरामद किया और जिन सर्राफा कारोबारियों को माल बेचा था उनका भी पता मिल गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी का माल खरीदने वाले दोनों सर्राफ भी अरेस्ट विकास उर्फ अद्दू और उसकी पत्नी से पूछताछ में सामने आया कि कानपुर देहात सिकंदरा के मंगलपुर थानाक्षेत्र के संदलपुर निवासी सुनार गौरव गुप्ता और गढ़े का पुरवा दिबियापुर औरैया निवासी ज्वैलर्स सरमन लाल को अरेस्ट कर लिया। दोनों ने खरीदे गए लॉकेट व सोने के हार को गला दिया था। पुलिस ने दोनों की दुकान से गला हुआ सोना बरामद करने के साथ ही अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने चोरी करने वाले दंपति और दोनों सर्राफ को बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *