.
दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाया जाना गलत नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीए मोदी को राममंदिर मामले में चिठ्ठी लिखी।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
1. सुप्रीम कोर्ट में राममंदिर चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच और ट्रस्ट की वित्तीय ऑडिट की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई।
2. राहुल गांधी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई।
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: राहुल की PM मोदी को चिठ्ठी, कहा- आपकी चुप्पी स्वीकार्य नहीं; SIT रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिठ्ठी लिखी। राहुल ने लिखा- श्री राम मंदिर में करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ अपनी कमाई अर्पित की। वहां हुई चंदा चोरी अब किसी से छिपी नहीं है। ट्रस्ट के हर सदस्य को आपकी सरकार ने चुना था। इस चंदा चोरी पर आपकी चुप्पी अस्वीकार्य है। तत्काल स्वतंत्र जांच कराइए, पूरा हिसाब सार्वजनिक कीजिए और दोषियों को कानून के कटघरे में लाइए। आपकी सरकार की विश्वसनीयता अब आपकी कार्रवाई पर निर्भर है।
SIT की स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने जांच की स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की। सीजेआई की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच आज सुनवाई करेगी।
पूरी खबर पढ़ें…
2. दिल्ली HC बोला- वांगचुक को इलाज के लिए उठाना गलत नहीं: पत्नी बोलीं– विपक्षी नेता संसद में मुद्दा उठाने का वादा करें तो सोनम अनशन खत्म कर देंगे

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि स्वास्थ्य बिगड़ने और डिवीजन बेंच के आदेश के कारण उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सरकार की इस कार्रवाई को मनमाना नहीं कहा जा सकता। वांगचुक को वहीं दवाएं दी जा रहीं, जिसमें उनकी रजामंदी है। कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार के साथ पुलिस को 3 दिन में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया
गीतांजलि बोलीं- राजनीतिक दल भरोसा दें तो सोनम अनशन समाप्त कर देंगे: इधर, सोनम की पत्नी गीतांजलि ने जंतर-मंतर पहुंची। उन्होंने कहा- अगर राजनीतिक दलों के नेता अस्पताल पहुंचकर वांगचुक से मिलें और भरोसा दें कि वे संसद में यह मुद्दा उठाएंगे, तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर हमें उनकी रेगुलर हेल्थ रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं।
अभिजीत दीपके के अनशन का दूसरा दिन: सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का मुख्य चेहरा अभिजीत दीपके 2 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। एक्टर शबाना आजमी, प्रकाश राज और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने दीपके से मुलाकात भी की। वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि CJP ने संसद तक मार्च की परमिशन नहीं ली है। हमने क्षेत्र में BNSS की धारा 163 लागू कर दी है।
पूरी खबर पढ़ें…
3. आजम की जौहर यूनिवर्सिटी बचाने उतरे अखिलेश, बोले- जिनके परिवार न बच्चे, वो दर्द क्या जानें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव रामपुर जेल में बंद आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की मुहिम में उतर आए हैं। उन्होंने रविवार को छात्रों और मां-पिता के नाम खुला लेटर लिखा है। सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया। कहा- जिनके न परिवार हैं, न बच्चे, वे परिवार वालों का दर्द क्या जानें।
भाजपा बदले की भावना में जल रही: अखिलेश ने कहा- जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की युवाओं और उनके अभिभावकों की मुहिम में सपा आपके साथ है। भाजपा बदले की भावना में जल रही है। सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को अपनी संकीर्ण राजनीति का शिकार बनाने की कोशिश न करे। इस दुर्भावनापूर्ण, पक्षपाती फैसले के खिलाफ हमारे साथ हमारा छोटे-से-छोटा कार्यकर्ता, समर्थक, बड़े-से-बड़ा नेता और वे सब हजारों बच्चे और उनके माता-पिता भी हैं। सरकार बच्चों के सपनों पर बुलडोजर चलाने की कोशिश कर रही है।
15 जुलाई को ढहाने के आदेश दिए: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवन अवैध घोषित किए गए हैं। इन भवनों का नक्शा पास नहीं कराया गया था। रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने 15 जुलाई को यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया है। बुलडोजर चलाने से पहले यूनिवर्सिटी को 15 दिन का समय दिया है।
पढ़ें पूरी खबर…
4. मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, 40 पार्टियां शामिल हुईं; TMC के बागियों के मीटिंग में आने पर विपक्ष ने विरोध जताया

आज से संसद का मानसून सत्र शुरु हो रहा है। एक दिन पहले संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में सर्वदलीय बैठक हुई। 3 घंटे चली मीटिंग में कांग्रेस, सपा, टीएमसी, DMK सहित 40 दलों के 58 नेता शामिल हुए। इस दौरान विपक्ष ने सांकेतिक वॉकआउट किया, नाराजगी थी कि सरकार ने TMC के बागी 20 सांसदों के गुट को बैठक में क्यों बुलाया, जबकि स्पीकर ओम बिरला ने उनके गुट को अभी तक मान्यता नहीं दी है।

पूरी खबर पढ़ें…
5. जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे से11 की मौत, मलबे से 2 साल के मासूम का शव निकाला; नगालैंड की लैंडस्लाइड में 8 की मौत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे। बाढ़-लैंडस्लाइड में 11 लोगों की मौत हुई। पुंछ के सुरनकोट में एक ही पिवार के 8 लोग मलबे में दब गए। 2 साल के बच्चे समेत 5 लोगों के शव बरामद हुए। किश्तवाड़ के सुर्नू इलाके में बादल फटा। राजौरी में भारी बारिश के बाद धारहाल नदी में 200-250 गाड़ियां बह गईं।
उत्तराखंड में शनिवार को लैंडस्लाइड के बाद केदारनाथ यात्रा के रूट पर घोड़े- खच्चरों की सेवाएं रोक दी गईं और कैलाश-मानसरोवर यात्रियों का एक जत्था भी रुक गया। नगालैंड के मोन इलाके में हुई लैंडस्लाइड के बाद NDRF की टीमों ने मलबे से 8 शव निकाले।
बादल फटने का मतलब क्या: बादल फटना का मतलब यह नहीं है कि बादल सचमुच फट जाता है। यह एक मौसम संबंधी घटना है, जिसमें बहुत छोटे इलाके में बहुत कम समय में बेहद तेज बारिश होती है। मौसम विभाग के मुताबिक 20-30 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में एक घंटे या उससे कम समय में 100mm या उससे ज्यादा बारिश हो जाए, तो उसे बादल फटना कहा जाता है।

पूरी खबर पढ़ें…
🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
1. नेशनल: अभिषेक बोले- बंगाल में पुलिस की वर्दी में चोरी हुई: मेरा ऑफिस तोड़ा, बीजेपी के गुंडे सामान उठा ले गए; कोलकाता हाईकोर्ट ने रोक लगाई (पूरी खबर पढ़ें)
2. मध्य प्रदेश: MP में यूसीसी बिल को कैबिनेट की मंजूरी: विधानसभा सत्र में पेश करने की तैयारी; दो राज्यों में UCC विधेयक पारित, एक में लागू (पूरी खबर पढ़ें)
3. उत्तराखंड: देहरादून के सात मोड़ में 4000 पेड़ों की कटाई रुकी: CM धामी बोले- सभी पक्षों से सहमति बनने तक नहीं होगा कटान (पूरी खबर पढ़ें)
4. बिहार: भागलपुर में मिला कोरोना संक्रमित मरीज:10 दिनों से फीवर, टेस्ट कराने पर निकला कोविड; आंध्र में भी मिला था केस (पूरी खबर पढ़ें)
5. पंजाब: अश्लील फोटो वाले निहंग को संगलों से बांधा: डंडों से पिटवाया, बाणा पहनने पर रोक लगाई; बुड्ढा दल ने दी धार्मिक सजा (पूरी खबर पढ़ें)
6. एंटरटेंमेंट: कटरीना कैफ ने 43वें जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं: विक्की कौशल और बेटे विहान दिखाई दिए; लिखा- सबसे खूबसूरत जन्मदिन (पूरी खबर पढ़ें)
7. बॉलीवुड: ‘रामायण’ ट्रेलर लॉन्च, रणबीर ने सनी देओल के पैर छुए: यश ने ‘अवसर’ को ‘अवकाश’ कह दिया, बाबा रामदेव ने मंच पर किया योग (पूरी खबर पढ़ें)
8. एंटरटेमेंट: मुंबई इवेंट में दुबले नजर आए सलमान खान: उतरा चेहरा, थकी आंखों के साथ दिखे एक्टर; फैंस ने सेहत को लेकर जताई चिंता (पूरी खबर पढ़ें)
9. मध्य प्रदेश: पति को कैंसर, बिना तलाक पत्नी ने की दूसरी शादी: कहा- तुम तो कल मर जाओगे, मेरा क्या होगा?; कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट (पूरी खबर पढ़ें)
11. स्पोर्ट्स: पीवी सिंधु जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं: 2 साल बाद कोई टाइटल जीता, यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया (पूरी खबर पढ़ें)
12. राजस्थान: नीट रिजल्ट के बाद स्टूडेंट ने किया सुसाइड: 2 साल से हॉस्टल में रहकर कर रहा था तैयारी, पहली बार दी थी परीक्षा (पूरी खबर पढ़ें)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…
31 हजार लोग आसमान से कूदे

वर्ल्ड स्काइडाइविंग डे पर 43 देशों के 31,075 लोगों ने अपने-अपने स्काइडाइविंग ड्रॉप जोन से एक साथ छलांग लगाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसमें सबसे ज्यादा प्रतिभागी अमेरिका से थे। पूरी खबर पढ़ें…
📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
1. आज का एक्सप्लेनर: सरकार ने सोनम वांगचुक को अचानक क्यों उठवाया; 3 बड़े फैक्टर्स, अगर 24 घंटे और लगाते, तो क्या बिगड़ जाता
2. स्पाई फाइल्स: निर्वस्त्र डांस और शराब पिलाकर फौजी अफसरों की जासूसी, एक राज उगलवाने के लिए करोड़ों रुपए लेती थी; माता हारी पार्ट-2
3. ग्राउंड रिपोर्ट: दोपहर में कमिश्नर की जॉइनिंग-रात मीटिंग, सुबह वांगचुक को उठाया: CJP को संसद मार्च की परमिशन नहीं, पुलिस बोली- मांगेंगे तब भी नहीं देंगे
4. एमपी एक्सप्लेनर: शादीशुदा होकर लिव-इन में गए तो 5 साल की जेल: सीएम ने क्यों कहा- राम एक शादी करेगा तो रहीम चार क्यों’; MP में UCC से क्या बदलेगा?
5. भास्कर एक्सक्लूसिव: मेरठ की दामिनी बोली-पति को सांप डसवाने का गम नहीं: उसका अफेयर था, रोकने पर पीटता, इसलिए वैन ड्राइवर से दोस्ती की
6. भास्कर इंटरव्यू: कृष्ण निकम्मा नकारा…कविता सुनाकर ट्रोल हुईं वैष्णवी: आशुतोष राणा के साथ सुर्खियां बटोरीं; बोलीं- पिता की कविताएं पढ़ती हूं
7. भास्कर एक्सप्लेनर: जमीन खुदाई में मिला खजाना किसका, मालिक या सरकार का?: जयपुर में घर में मिले सोने से भरे 15 कलश; 8 सवालों से समझें नियम
8. लुटेरा दूल्हा, 3 देशों की 11 महिलाओं से करोड़ों ठगे: अफसर, डॉक्टर, एडवोकेट भी प्रेमजाल में फंसीं; जेल काटी, अब मुंबई पुलिस ढूंढ रही
🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास

🌦️ मौसम का मिजाज

वृश्चिक राशि वालों को अचानक आर्थिक फायदा हो सकता है। तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…