![]()
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने चढ़ावा की गिनती के दौरान पारदर्शिता लाने के लिए एक निर्णय लिया है। इस निर्णय के अनुसार चढ़ावा की गिनती के दौरान अब मंदिर कर्मचारियों के अलावा श्री कृष्ण जन्मस्थान पर दुकान करने वाले व्यापारियों में से एक व्यापारी भी मौजूद रहेगा। यह व्यापारी गोलक खुलने से लेकर बैंक में जमा कराने तक मौजूद रहेंगे। संस्थान पदाधिकारियों का कहना है चढ़ावा की गिनती में यहां किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होती लेकिन इसके बाबजूद और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। एक दिन में दो दुकानदार रहेंगे मौजूद श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि चढ़ावा गिनती के दौरान कोई गड़बड़ी न हो और पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके लिए श्री कृष्ण जन्मस्थान व्यवसाई समिति के अध्यक्ष नन्द किशोर गुसाई से चर्चा की। जिस पर उन्होंने सहर्ष भगवान की इस सेवा के लिए अपनी सहमति दी । जिसके तहत श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर में मौजूद दुकानदारों में से प्रतिदिन दो दुकानदार गिनती के दौरान मौजूद रहेंगे। सुबह के समय होने वाली गिनती के दौरान एक व्यापारी और शाम के समय होने वाली गिनती के दौरान एक व्यापारी मौजूद रहेंगे। मंदिर परिसर में हैं 30 दुकान श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर परिसर में 30 दुकान मौजूद हैं। गिनती के दौरान मौजूद रहने वाले व्यापारी हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। वह गोलक खुलने से लेकर चढ़ावा के गिनती स्थल आने और फिर गिनती कर उनको बैंक में जमा कराने तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह व्यापारी चढ़ावा की गिनती कर जिस फॉर्म में रकम लिखी जाती है उस पर साइन भी करेंगे। यह व्यापारी सिक्के, नोट,विदेशी मुद्रा के अलावा दान में आने वाले सोने चांदी का भी रिकॉर्ड रखेंगे। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक दिन गोलक खोली जाती है। विशेष उत्सव में इस काम को रोक दिया जाता है। विवाद की न बने स्थिति श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि इस निर्णय से श्री कृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट और सेवा संस्थान के पदाधिकारी तो खुश हैं ही साथ ही सभी व्यापारी भी इस सेवा को करने के लिए अपने गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कपिल शर्मा ने बताया कि सोमवार से ही व्यापारी अपनी सेवा देना शुरू कर देंगे। व्यवसाई समिति के अध्यक्ष नन्द किशोर गुसाई ने बताया कि इस बारे में जब दुकानदारों से बात की तो उन्होंने कहा चाहे दुकान बंद रखनी पड़े लेकिन वह भगवान की इस सेवा के लिए तैयार हैं। नंद किशोर गुसाई ने बताया श्री कृष्ण जन्मस्थान शायद पहला मंदिर होगा जहां इस तरह का निर्णय लिया गया है।
Source link
श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान का निर्णय:चढ़ावा गिनती के समय मौजूद रहेंगे व्यापारी, संस्थान के सचिव ने कहा आयेगी और अधिक पारदर्शिता