बरसात में 30 प्रतिशत तक बढ़ें कंजंक्टिवाइटिस के पेशेंट:गोरखपुर में डॉक्टर बोली- आंखों में जलन, लालिमा की दिक्कत सबसे ज्यादा


गोरखपुर में बरसात के मौसम में आंखों में इंफेक्शन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल के आई OPD में बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस के 25 से 30 % तक पेशेंट बढ़ गए हैं। डॉक्टर स्वप्निल तिवारी ने बताया कि आंखों में लालिमा, तेज जलन, खुजली, चुभन, पानी या कीचड़ निकलना और पलकों में सूजन जैसी समस्याओं ग्रसित मरीज सबसे ज्यादा OPD में पहुंच रहे हैं। जिनमें ज्यादातर समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों में देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह दिक्कत बारिश की वजह से हो रही है। ऐसे मौसम में नमी रहती और बैक्टीरिया तेजी से फैल जाता है, जिसकी वजह से कंजंक्टिवाइटिस के मामले बढ़ते हैं। बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जी की वजह से होने वाला यह इंफेक्शन एक से दूसरे व्यक्ति तक आसानी से फैल सकता है। डॉक्टर का कहना है कि आंख नाजुक अंग है। ऐसे में उसको लेकर थोड़ी सी भी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। बरसात में इसका खास ख्याल रखना पड़ता है। हर रोज 100 से ऊपर पेशेंट OPD में पहुंचते
डॉक्टर स्वप्निल ने बताया कि जिला अस्पताल की आई ओपीडी में हर रोज 100 के करीब पेशेंट पहुंचते हैं। जिनमें 25 से 30 परसेंट तक के मरीज कंजंक्टिवाइटिस के होते हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा स्कूल जाने वाले बच्चे होते हैं। गंदे हाथों के संपर्क में आने से फैलती बीमारी
उन्होंने बताया कि बरसात के समय में वायरस और बैक्टीरिया तेजी से फैलती है। ऐसे में दूषित पानी आंखों में पड़ने या गंदे हाथों, कपड़ों के आंखों के संपर्क में आने से इंफेक्शन तेजी से फैल जाता है। लोग परिवार, स्कूल, ऑफिस और भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाते हैं और किसी भी पड़ी हुई चीज को हाथों से छूते हैं। फिर उसी हाथ से आंखों को छू लेते हैं। जिसकी वजह से हाथों में छिपे वैक्टीरिया आंखों तक पहुंचता है और इंफेक्शन हो जाता है। डॉक्टर का कहना है कि कई बार यह दिक्कत पानी की एलर्जी की वजह से भी होता है। ऐसे पेशेंट को बरसात का पानी आंखों तक न जाए इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए। कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण
डॉक्टर ने बताया कि कंजंक्टिवाइटिस वाले पेशेंट में आंखों का लाल होना, पानी गिरना, आंखों में दर्द, चुभन व खुजली, जलन, सूजन, पलकें चिपकना और देखने में परेशानी जैसे लक्षण सामने आते हैं। बचाव के उपाय

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *