अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जौनपुर स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने जौनपुर और गाजीपुर के संबद्ध महाविद्यालयों के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण प्रक्रिया को कड़ा कर दिया है। नए नियमों के तहत, अब एक ही प्रबंधन या परिवार द्वारा संचालित कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जा सकेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन का मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। यह निर्णय उन लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के मद्देनजर लिया गया है, जिनमें कुछ प्रबंधन समूह अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अपने ही छात्रों के लिए अपने संस्थान को परीक्षा केंद्र बनवाने का प्रयास करते थे।
इस बार परीक्षा केंद्र निर्धारित करने से पहले महाविद्यालयों के प्रबंधन, स्वामित्व और पारिवारिक संबंधों का विस्तृत सत्यापन किया जाएगा। विश्वविद्यालय विशेष रूप से उन महाविद्यालयों की जांच करेगा जिनका संचालन एक ही प्रबंधन या एक ही परिवार के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है।
यदि सत्यापन में यह पाया जाता है कि दो या अधिक महाविद्यालयों का संचालन एक ही परिवार के सदस्यों, जैसे पति-पत्नी, भाई-भाई, पिता-पुत्र, बेटा-बेटी या अन्य निकट संबंधियों के नाम से हो रहा है, तो ऐसे मामलों की अलग से पड़ताल की जाएगी।
