Purvanchal University Admission Ban 2026-27

अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने स्ववित्तपोषित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके तहत, यदि संबद्ध महाविद्यालय निर्धारित समय में स्थायी संबद्धता प्राप्त नहीं करते हैं, तो शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इन पाठ्यक्रमों में छात्रों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय ने संबंधित महाविद्यालयों को एक वर्ष की अस्थायी संबद्धता प्रदान की है। यह संबद्धता 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक के लिए मान्य होगी। इस अवधि में महाविद्यालयों को सभी आवश्यक मानकों और शर्तों को पूरा करना होगा।

महाविद्यालयों को स्थायी संबद्धता प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कुलसचिव केश लाल द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा में आवेदन न करने पर 2026-27 सत्र से प्रथम वर्ष के छात्रों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय ने यह भी कहा है कि ऐसे किसी भी निर्णय की पूरी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय प्रशासन की होगी। यह आदेश हिंदी, भूगोल, समाजशास्त्र, गृहविज्ञान और शिक्षाशास्त्र जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों पर लागू होगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *