असगर नकी | सुलतानपुर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज यानी बुधवार को फाइटर विमानों का एयर शो होगा। सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अरवल कीरी करवत गांव के पास बने एयर स्ट्रिप पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट सुनाई देगी। सुखोई, मिराज, तेजस और जगुआर के 9 फाइटर जेट टेकऑफ और लैंडिंग का प्रदर्शन करेंगे।
6 घंटे चलने वाले एयर शो के लिए 5 किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया है। एक्सप्रेस–वे के एयर स्ट्रिप पर दिन में 2 बजे से शाम 5 बजे तक और शाम में 6 बजे से रात 9 बजे तक युद्धाभ्यास होगा। यूपीडा यानी यूपी एक्सप्रेस इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, पहली बार पूर्व से पश्चिम की दिशा में लड़ाकू विमान उड़ान भरेंगे। इससे पहले पश्चिम से पूर्व की दिशा में एयर शो हुआ था।
मंगलवार दोपहर को वायुसेना के नौ लड़ाकू विमानों ने एयर स्ट्रिप पर पहुंचकर लगभग एक घंटे तक अभ्यास किया। इस दौरान विमानों की गर्जना सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन का कहना है कि एयर-शो न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे क्षेत्र की पहचान भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी।
इससे पहले जून 2023 में यह अभ्यास 4 घंटे तक चला था। 16 नवंबर 2021 को PM मोदी ने सुल्तानपुर से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया था। कार्यक्रम के दौरान भी एयर स्ट्रिप पर सुखोई, जगुआर और मिराज जैसे लड़ाकू जहाजों ने आसमान में करीब एक घंटे तक करतब दिखाए थे। खुद PM मोदी एयरफोर्स के हरक्युलिस जहाज से एयर स्ट्रिप पर उतरे थे।
लखनऊ से गाजीपुर तक बने 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की लागत 22,494.66 करोड़ रुपए है। अक्टूबर, 2018 से इसका निर्माण शुरू हुआ था, जो सितंबर 2021 में बनकर कंप्लीट हुआ।
एक्सप्रेस-वे पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव

एयर शो के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। आयोजन के बाद यातायात पहले की तरह ही रहेगा।
एयर शो के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक्सप्रेस-वे पर एयर शो की तैयारियों के 3 वीडियो देखिए-
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एयर शो से पहले एक्सप्रेस-वे से अपडेट दे रहे हैं भास्कर रिपोर्टर
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नौ लड़ाकू विमानों ने एयर स्ट्रिप पर एक घंटे किया अभ्यास

सोल्जर्स ने भी युद्धाभ्यास का रिहर्सल किया।
मंगलवार दोपहर को वायुसेना के नौ लड़ाकू विमानों ने एयर स्ट्रिप पर पहुंचकर लगभग एक घंटे तक अभ्यास किया। इस दौरान विमानों की गर्जना सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी इस अभ्यास को देखा।
प्रशासन का कहना है कि 22 अप्रैल को होने वाला यह कार्यक्रम न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे क्षेत्र की पहचान भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी। एयर स्ट्रिप पर होने वाला यह अभ्यास भारतीय वायु सेना की क्षमता और तैयारियों का प्रदर्शन करेगा।
बता दें कि इससे पहले जून 2023 में यह अभ्यास 4 घंटे तक चला था। यहां वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई और मिराज ने 3.2 किमी की एयर स्ट्रिप पर टच एंड गो का अभ्यास किया था। इस अभ्यास के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का 12 किलोमीटर का एरिया सील किया गया था।
19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन

16 नवंबर 2021 को PM मोदी ने सुल्तानपुर से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया था।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का इनॉगरेशन 16 नवंबर, 2021 को PM नरेंद्र मोदी ने किया था। कार्यक्रम के दौरान भी एयर स्ट्रिप पर सुखोई, जगुआर और मिराज जैसे लड़ाकू जहाजों ने आसमान में करीब एक घंटे तक करतब दिखाए थे। खुद PM मोदी एयरफोर्स के हरक्युलिस जहाज से एयर स्ट्रिप पर उतरे थे।
लखनऊ से गाजीपुर तक बने 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की लागत 22,494.66 करोड़ रुपए है। अक्टूबर, 2018 से इसका निर्माण शुरू हुआ था, जो सितंबर 2021 में बनकर कंप्लीट हुआ।
20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सुखोई-30 की खासियत भी जान लीजिए-

20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मिराज-2000 के बारे में जानिए- 2500 kmph की रफ्तार से उड़ता है

21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इन 8 वजहों से तेजस का कोई जोड़ नहीं; ग्राफिक्स में देखिए

21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
‘तेजस’ फाइटर जेट भी एयरशो का हिस्सा बनेगा; जानिए इसके बारे में

22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एयरशो में हिस्सा लेगा जगुआर, इसकी खासियत जान लीजिए

23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उतरेंगे फाइटर जेट, 6 घंटे चलेगा एयर शो
यूपी के सुलतानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तीसरी बार लड़ाकू विमानों का युद्धाभ्यास होगा। इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। एक्सप्रेस-वे पर बने अरवल किरी-करवत हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना युद्धाभ्यास करेगी। इस आपातकालीन हवाई पट्टी पर वायुसेना अधिकारियों की टीम ने सुबह ही पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है।
