Punjab Minister Officer Suicide FIR

वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा, थाने के बाहर इकट्‌ठे हुए लोग और लालजीत भुल्लर।

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर पर आरोप लगा वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड का मामला गर्मा गया है। शनिवार (21 मार्च) को सुसाइड का पता चलते ही AAP सरकार ने मंत्री से तुरंत इस्तीफा लेकर डैमेज कंट्

.

इसको लेकर कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने संयुक्त रूप से आज (22 मार्च) को चंडीगढ़ में CM के घेराव का ऐलान कर दिया है। इसमें सुसाइड करने वाले अफसर का परिवार भी उनके साथ होगा। वहीं एडवोकेट्स का कहना है कि डाइंग डिक्लेरेशन यानी मरने से पहले का अफसर का वीडियो मंत्री पर केस दर्ज करने के लिए काफी है। मगर, अमृतसर पुलिस अभी जांच की बात कह रही है।

गगनदीप सिंह रंधावा को प्राइवेट अस्पताल में लाया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

गगनदीप सिंह रंधावा को प्राइवेट अस्पताल में लाया गया था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

मंत्री और अफसर के बीच विवाद क्या था…

  • FCI गोदाम के लिए टेंडर: फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया(FCI) ने पट्‌टी और भिखीविंडी में रूफकवर गोदाम बनाने के लिए टेंडर जारी किया। मिनिस्टर लालजीत सिंह भुल्लर ने अपने पिता सुखदेव सिंह के नाम पर टेंडर भरे। यह प्रक्रिया अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई थी।
  • टेंडर दिलाने के लिए डीएम पर दबाव बनाया: डीएम रंधावा ने अफसरों को लिखे पत्र में स्पष्ट तौर पर लालजीत भुल्लर पर आरोप लगाए हैं कि मंत्री ने टेंडर अपने पिता को दिलाने के लिए लगातार दबाव बनाया। टेंडर दिलाना उनके हाथ में नहीं था क्योंकि टेंडर कमेटी में एफसीआई के अफसर होते हैं।
  • 12 दिन पहले टेंडर खुले तो बिगड़ी बात: करीब 10 दिन पहले टेंडर खुले और मंत्री के पिता के नाम टेंडर डिक्लेयर नहीं हुआ। जिससे मंत्री गुस्से में आ गए और उसके बाद बात बिगड़ने लगी। डीएम ने अफसरों को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि मंत्री ने उसके बाद दूसरी पार्टी के टेंडर को कैंसिल करने का दबाव बनाया।
  • 13 मार्च को दफ्तर बुलाकर पीटा, जान से मारने की धमकी दी: डीएम ने अफसरों को लिखे पत्र में कहा है कि मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 13 मार्च को उन्हें अपने पट्‌टी स्थित दफ्तर में बुलाया और आरोप लगाए कि उसने पर 10 लाख रुपए रिश्वत लेकर बाबा नागा उसमा को टेंडर दिया। डीएम ने आरोप नकारे तो मंत्री ने उसे पीटा, गालियां दी। बाद में गैंगस्टरों की धमकी दी और कहा कि तुझे और तेरी पत्नी व बच्चों को मरवा दूंगा। डीएम ने पत्रों में लिखा है कि मंत्री ने जबरन उनसे बुलवाया कि उसने 10 लाख रुपए रिश्वत लेकर टेंडर बाबा नागा उसमा को दिया है जबकि वो नियमों को पालन नहीं करते थे।
  • 14 मार्च को डीएम ने लिखे 4 पत्र: डीएम गगनदीप सिंह रंधावा ने 14 मार्च को चार पत्र लिखे। एक पत्र उन्होंने डीसी तरनतारन, एक पत्र फूड ग्रेन फील्ड इंप्लाइज यूनियन के प्रधान और दो पत्र पंजाब स्टेट वेयरहाउस कारपोरेशन के एमडी गौतम जैन को लिखे। तीन पत्रों में 13 मार्च को मंत्री लालजीत सिंह के दफ्तर में हुई घटना के बारे में लिखा और अपनी व परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। वहीं एक पत्र में उन्होंने एमडी गौतम जैन से ट्रांसफर की मांग की।
  • DC ने भरोसा दिया, चंडीगढ़ ट्रांसफर हुआ: पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने बताया कि डीएम ने जब डीसी तरनतारन को शिकायत दी तो डीसी ने मामला सॉल्व करने का आश्वासन दिया। वहीं यूनियन ने डीएम को हर लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया।

अफसर के सुसाइड और उसके बाद क्या हुआ

21 मार्च तड़के जहर निगला, वीडियो बनाया इसके बाद गगनदीप रंधावा ने अपने पत्नी को मायके भेज दिया। वह घर पर अकेले थे। शनिवार, 21 मार्च तड़के करीब पांच बजे रंधावा सल्फास निगला और उसके बाद 12 सेकेंड का वीडियो बनाया। जिसमें कहा कि मिनिस्टर लालजीत भुल्लर की वजह से वह सुसाइड कर रहे। वीडियो दोस्तों को भेजा।

डीएम गगनदीप रंधावा के दोस्त गुरपाल सिंह का कहना है कि जब उसने वीडियो देखा तो वो तुरंत उसके घर गए और कुछ लोगों के साथ उसे लेकर अस्पताल गए। अस्पताल जाने तक वह होश में था और बात कर रहा था। गुरपाल सिंह का कहना है कि वो आखिर तक यही कह रहा था कि अगर बच गया तो मंत्री भुल्लर उसके बच्चों को मरवा देगा।

गुरपाल सिंह ने बताया कि करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि मंत्री ने जो उसे तंग किया था उसके बारे में कुछ दोस्तों व परिवार को पता था। इसके अलावा उसने अफसरों को भी पत्र लिख दिए थे।

गगनदीप सिंह रंधावा वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर थे।- फाइल फोटो।

गगनदीप सिंह रंधावा वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर थे।- फाइल फोटो।

सीएम ने मंत्री को किया बर्खास्त डीएम के सुसाइड केस में जैसे ही ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर लालजीत भुल्लर का नाम आया तो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तुरंत इस्तीफा मांग लिया। भुल्लर ने उतनी ही तेजी से इस्तीफा दिया और फिर सरकार ने यह जानकारी मीडिया में रिलीज करवा दी। सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में मंत्री से इस्तीफा लेने की बात कही उसके तुरंत बाद लालजीत भुल्लर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस्तीफा देने की बात लिख दी। मंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच पूरी होने तक वो मंत्री नहीं रहेंगे।

लालजीत भुल्लर की पोस्ट…

एडवोकेट बोले- FIR होनी चाहिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट कमलदीप सिंह सिद्धू ने इस मामले में कहा- सुसाइड करने वाले का डाइंग डिक्लेरेशन हो तो ऐसे मामले में आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज होना चाहिए। इसके अलावा इस केस की बात करें तो इस वीडियो के आधार पर करप्शन व सरकारी कामकाज में बाधा डालने का मामला भी बनता है।

मामले में आगे क्या…

परिवार FIR पर अड़ा, विरोधी दलों का चंडीगढ़ में प्रदर्शन सुसाइड करने वाले अफसर रंधावा के परिजनों ने लालजीत सिंह भुल्लर, उसके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर व उनके साथियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग रखी। परिवार ने साफ कर दिया कि जब तक एफआईआर नहीं होती तब तक वो पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। इसके अलावा परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग रख दी।

वहीं शनिवार को डीएम गगनदीप सिंह की मौत के बाद विपक्ष के नेता देर रात तक अमृतसर में जुटे रहे। अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल, पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया, कांग्रेस से नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और सीनियर भाजपा नेता तरूण चुग समेत सभी दलों के नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने आज(22 मार्च) को चंडीगढ़ में CM के घेराव का ऐलान कर दिया है।

डीएम गगनदीप सिंह ने लिखे लेटर…

डीसी तरनतारन को लिखा गया पत्र।

डीसी तरनतारन को लिखा गया पत्र।

यूनियन के प्रधान को लिखा गया पत्र।

यूनियन के प्रधान को लिखा गया पत्र।

पंजाब स्टेट वेयरहाउस कारपोरेशन के एमडी गौतम जैन को लिखा गया पत्र।

पंजाब स्टेट वेयरहाउस कारपोरेशन के एमडी गौतम जैन को लिखा गया पत्र।

पंजाब स्टेट वेयरहाउस कारपोरेशन के एमडी गौतम जैन को ट्रांसफर के लिए लिखा गया पत्र।

पंजाब स्टेट वेयरहाउस कारपोरेशन के एमडी गौतम जैन को ट्रांसफर के लिए लिखा गया पत्र।

———-

ये खबरें भी पढ़ें…

पंजाब-अफसर ने वीडियो में मंत्री का नाम लेकर सुसाइड किया, मंत्री भुल्लर का इस्तीफा, नंगा करके पीटने का आरोप

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लेकर एक अधिकारी ने आत्महत्या की है। अमृतसर में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने शनिवार सुबह जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले उन्होंने 12 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया। (पढ़ें पूरी खबर)

लाल किला हिंसा में भी दिखे थे भुल्लर:मंत्री बनते ही स्टंट, जातिवादी टिप्पणी की, हर बार बचते रहे; अफसर के सुसाइड से कुर्सी छिनी

अमृतसर के वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड से कुर्सी गंवाने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के मंत्री लालजीत भुल्लर पहली बार विवादों में नहीं फंसे, इससे पहले भी वह लाल किला हिंसा, जातिवादी टिप्पणी से लेकर मंत्री बनते ही स्टंटबाजी को लेकर वह सुर्खियों में रह चुके हैं। हालांकि हर बार उन्हें पार्टी और सरकार का साथ मिलता रहा।

कभी सफाई देकर तो कभी माफी मांगकर वह हमेशा बचते रहे। हालांकि इस बार वह सीधे अफसर के सुसाइड केस में फंस गए। पंजाब में एक साल बाद चुनाव है, ऐसी सूरत में AAP सरकार किसी तरह का रिस्क लेने के मूड़ में नहीं है। इसी वजह से मामला मीडिया में आते ही CM भगवंत मान ने तुरंत भुल्लर का इस्तीफा ले लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.