Prajwal Revanna Jail Raid | Bengaluru Prison Phone Porn Video Controversy

  • Hindi News
  • National
  • Prajwal Revanna Jail Raid | Bengaluru Prison Phone Porn Video Controversy

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल फोन में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब्त फोन की फोरेंसिक जांच की जा रही है। जांचकर्ता डिवाइस में मौजूद सभी वीडियो फाइल, तस्वीरों और दूसरे डिजिटल डेटा की जांच कर रहे हैं।

जांच में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सामग्री कहां से आई, कब डाउनलोड की गई और रेवन्ना से जुड़ी आपराधिक कार्यवाही में इसका कोई संबंध है या नहीं।

अब फोन मिलने के बाद नई FIR दर्ज की गई है। इसी जेल में बंद अंडरट्रायल कैदी प्रताप राय को भी इस केस में नामजद किया गया है।

सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने मंगलवार को जेल में छापेमारी की थी। जेल DGP अलोक कुमार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

प्रज्वल जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एचडी रेवन्ना का बेटा और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का पोता है। वह महिलाओं से रेप केस में अगस्त 2025 से उम्रकैद की सजा काट रहा है।

मेड ने प्रज्वल पर कई बार रेप का आरोप लगाया था

प्रज्वल के परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 साल की महिला ने अप्रैल 2024 में उसके ​​​​खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। उसने प्रज्वल पर 2021 से कई बार रेप करने और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी देने के आरोप लगाए थे।

कोर्ट ने 18 जुलाई 2025 को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। प्रज्वल के खिलाफ रेप, ताक-झांक, आपराधिक धमकी और अश्लील तस्वीरें लीक करने सहित कई धाराओं के तहत आरोप तय किए थे।

प्रज्वल को एक अगस्त 2025 को पीपुल्स रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पेशल कोर्ट ने दोषी ठहराया था। उसे अगले दिन 2 अगस्त को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और 11.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

इसमें से 11.25 लाख रुपए पीड़ित को देने का निर्देश दिया गया था। प्रज्वल के खिलाफ रेप के तीन और मामले चल रहे हैं। इन मामलों की सुनवाई अभी बाकी है।

रेवन्ना के 2 हजार से ज्यादा वीडियो क्लिप सामने आए थे

पिछले साल, प्रज्वल के सोशल मीडिया पर 2,000 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप सामने आए थे। 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रज्वल ने कर्नाटक की हासन संसदीय सीट पर दूसरी बार चुनाव लड़ा था, लेकिन वह अपनी सांसदी नहीं बचा सका। उसके खिलाफ दर्ज मामलों के बाद JDS ने उसे पार्टी से निलंबित भी कर दिया था।

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

गुजरात में AAP विधायक को 7 साल की जेल, विधायकी खत्म, पत्नी समेत 9 को मिली सजा

गुजरात में डेडियापाड़ा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक चैतर वसावा की विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई है। नर्मदा जिले की कोर्ट का फैसला आने के बाद गुजरात के डिप्टी स्पीकर पूर्णेश मोदी ने इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.