PM दौरे से कुछ घंटे पहले SPG ने बदला रूट:सुरक्षा कारणों से बदलाव; जींद में 40 मिनट ही ठहरेंगे मोदी, स्टेशन के पास उतरेगा हेलीकॉप्टर


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को होने वाले जींद दौरे से कुछ घंटे पहले उनका रूट बदल दिया गया है। अब उनका चॉपर सीधे जींद रेलवे स्टेशन के पास रामलीला ग्राउंड में उतरेगा। जहां देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पहले उन्हें शहर के बीच से होकर रैली स्थल तक जाना था। अब रेलवे स्टेशन से पटियाला चौक, नरवाना चौक होते हुए अमरेहड़ी के पास जींद बाईपास पर चढ़ेंगे। वहां से हैबतपुर रोड से रैली स्थल (हुडा ग्राउंड) पहुंचेगा। बताया जा रहा है कि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SGP) के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद यह बदलाव किया। एसजीपी का ऑब्जेक्शन था कि शहर में सिंगल-संकरी रोड से वीवीआईपी मूवमेंट सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है। अब गोहाना रोड को वीवीआईपी मूवमेंट रूट से बाहर कर दिया गया है। पीएम का शेड्यूल टाइम भी बदला गया है। वो शुक्रवार को 10 बजकर 45 मिनट पर जींद पहुंचेंगे। ट्रेन को झंडी दिखाने से लेकर रैली तक उनका करीब 40-45 मिनट का ही शेड्यूल रहेगा। उसके बाद चंडीगढ़ रवाना होंगे। अब शहर के लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी रूट में बदलाव के साथ ही गोहाना रोड पर पिछले कई दिनों से सुरक्षा के मद्देनजर दुकानों के सामने लगाई गई बांस की बल्लियां भी हटाई जाने लगी हैं। व्यापारियों और आम जनता ने इस बदलाव पर राहत की सांस ली है। यदि पुराना रूट लागू रहता, तो सिविल अस्पताल, जिला न्यायालय और आसपास के सरकारी कार्यालयों में आने-जाने वाले हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता। अब नए रूट के कारण शहर के सबसे व्यस्त हिस्से में यातायात पर अपेक्षाकृत बहुत कम असर पड़ेगा। पीएम मोदी की रैली को लेकर तैयारियां… सुरक्षा पर एसपीजी की पैनी नजर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव गुरुवार रात को ही जींद पहुंच जाएंगे। सीएम नायब सैनी भी शाम को जींद पहुंचेंगे, जबकि राज्यपाल असीम घोष भी यूनिवर्सिटी रेस्ट हाउस पहुंचेंगे। ये 17 जुलाई की सुबह 10:45 बजे पीएम मोदी को रिसीव करेंगे। सुरक्षा को लेकर एसपीजी के कमांडो और सादी वर्दी में तैनात जवान चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रख रहे हैं। मंत्री-विधायकों को अपने जिलों में ही रहने को कहा हरियाणा सरकार के इसे बड़े इवेंट में बदलने की तैयारी की है। इसलिए शुक्रवार को 21 जिलों में कार्यक्रम होंगे। मंत्रियों और विधायकों की भी अलग-अलग जिलों में ड्यूटियां लगाई हैं। ज्यादा मंत्रियों-विधायकों को प्रधानमंत्री के प्रोग्राम में जींद आने की बजाय जिलों में रहने को कहा गया है। दिलचस्प है कि कांग्रेस के 5 बागी विधायकों शैली चौधरी, रेणु बाला, जरनैल सिंह, मोहम्मद इजराइल व मोहम्मद इलियास के नाम भी खास मेहमानों में शामिल हैं। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से सभी जिलों को लेटर लिखे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *