Patna News | Bihar Latest Updates 2026

गांधी मैदान में सम्राट सरकार के मंत्रियों की शपथ के दौरान नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए बढ़ने लगे। विजय चौधरी और संजय झा नीतीश के साथ मौजूद थे।

.

विजय चौधरी ने नीतीश कुमार को बताया कि उनकी सीट उधर है। इसके बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ अपनी कुर्सी पर जाकर बैठे।

दरअसल हुआ यूं कि, मंच पर पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने नेताओं का अभिवादन किया। वो मंच की दूसरी साइड गए। जिन लोगों को शपथ लेनी थी उनसे मिले। फिर वापस लौटन लगे। तभी उन्हें मंच पर सीएम और डिप्टी सीएम की कुर्सी दिखी। वो सीएम की कुर्सी की तरफ बढ़ने लगे, लेकिन डिप्टी CM विजय चौधरी और JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें समझाया और इशारों में कहा- चलिए आगे बैठते हैं।

नीतीश कुछ देर के लिए असहज हुए, इसके बाद विजय चौधरी ने उन्हें दोबारा आगे चलने को कहा। इस दौरान मंच पर नेता नीतीश कुमार की ओर देखने लगे।

2 तस्वीरों में समझिए पूरा मामला

CM की कुर्सी को देख आगे बढ़ते नीतीश कुमार।

CM की कुर्सी को देख आगे बढ़ते नीतीश कुमार।

डिप्टी CM ने नीतीश से कहा ये मुख्यमंत्री की कुर्सी है, चलिए उधर बैठते हैं।

डिप्टी CM ने नीतीश से कहा ये मुख्यमंत्री की कुर्सी है, चलिए उधर बैठते हैं।

मंच से इशारे करने लगे नीतीश कुमार

नीतीश जैसे ही मंच पर पहुंचे। उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। वे मंच के आगे वाले हिस्से की ओर बढ़े और इशारों में किसी से पूछने लगे कि तिलक क्यों नहीं लगाया है।

इस दौरान डिप्टी CM विजय चौधरी ने उन्हें रोका और अपने साथ ले गए। नीतीश इसके बाद डिप्टी CM बिजेंद्र यादव की ओर बढ़े और उनके कंधे पर हाथ रखा। नीतीश आगे बढ़े और विजय सिन्हा के कंधे पर हाथ रखा।

इस दौरान निशांत पिता के पैर छूते दिखे। इसके बाद नीतीश बैठने के लिए मंच पर लगी कुर्सियों के पास पहुंचे।

5 तस्वीरों में समझिए पूरा मामला

मंच पर हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते नीतीश कुमार।

मंच पर हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते नीतीश कुमार।

नीतीश कुमार ने डिप्टी CM बिजेंद्र यादव के कंधे पर हाथ रखा।

नीतीश कुमार ने डिप्टी CM बिजेंद्र यादव के कंधे पर हाथ रखा।

नीतीश ने विजय सिन्हा के कंधे पर हाथ रखकर उनका हाल पूछा।

नीतीश ने विजय सिन्हा के कंधे पर हाथ रखकर उनका हाल पूछा।

मंच पर निशांत कुमार ने पिता नीतीश कुमार के पैर छुए।

मंच पर निशांत कुमार ने पिता नीतीश कुमार के पैर छुए।

नीतीश ने PM के कंधे पर हाथ रखा

शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री सभी के साथ तस्वीर लेने लगे। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार को बुलाया। PM ने हाथ देकर उन्हें अपने पास किया। नीतीश ने उन्हें प्रणाम किया। इसके बाद पूर्व CM ने प्रधानमंत्री के कंधे पर हाथ रख दिया।

थोड़ी देर में नीतीश कुमार ने डिप्टी CM बिजेंद्र यादव को बुलाया और प्रधानमंत्री से मिलवाने लगे। PM ने कहा- इन्हें कौन नहीं जानता। इसके बाद नीतीश बाकी मंत्रियों को बुला-बुलाकर प्रधानमंत्री से मिलवाने लगे।

3 तस्वीरें देखिए…

PM मोदी हाथ देकर नीतीश कुमार को अपने पास लाए।

PM मोदी हाथ देकर नीतीश कुमार को अपने पास लाए।

PM के साथ खड़े होकर लोगों का अभिवादन करते नीतीश।

PM के साथ खड़े होकर लोगों का अभिवादन करते नीतीश।

नीतीश कुमार ने PM मोदी के कंधे पर हाथ रखा।

नीतीश कुमार ने PM मोदी के कंधे पर हाथ रखा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.