Parliament Monsoon Session| NEET Paper Leak Controversy

संसद के मानसून सत्र में आज यानी सोमवार को सपा-कांग्रेस समेत विपक्ष NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाएगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दिल्ली में कहा- छात्र नौजवानों पर सरकार मुकदमे कर रही है। चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए। सरकार के ल

.

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले अखिलेश यादव ने कहा-

QuoteImage

विपक्ष एक है। अभी INDIA गठबंधन के सभी नेता बैठक करेंगे। यह संघर्ष बड़ा है। भाजपा जब से सत्ता में आई है तभी से इन्होंने शिक्षा को चौपट कर दिया है। मैं युवाओं के मनोबल और चेतना को बधाई देना चाहता हूं। टास्क फोर्स का गठन पहले ही कर देना चाहिए था। 2014 से अब तक आप क्या कर रहे थे।

QuoteImage

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने सार्वजनिक परीक्षाओं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पर कहा- बात कानून की नहीं है, कानून तो पहले से था। बात नीति और नीयत की है। मैं कहना चाहता हूं कि सुधार के लिए जो भी कदम उठाए जाने चाहिए, उन्हें उठाया जाए, उनका स्वागत है, लेकिन दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा- पेपर लीक कानून से नहीं रुक सकता। पेपर लीक या तो वहां से होता है, जहां पेपर तैयार किया जाता है या जहां पेपर छपता है या कुछ बहुत महत्वपूर्ण कोचिंग सेंटर, जिनकी बहुत पहुंच है, वहां से होता है। सारा घपला तब से शुरू हुआ, जब से प्रक्रिया डिजिटल हो गई। जब डिजिटल नहीं था, तब ऐसा नहीं होता था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.