भातखण्डे विश्वविद्यालय में शास्त्रीय गायन कार्यशाला:पंडित साजन मिश्रा 4 दिन तक दे रहे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन
लखनऊ के भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की स्मृति में चार दिवसीय गायन कार्यशाला आयोजित की जा रही है। 15 से 18 अप्रैल तक चलने वाली इस कार्यशाला में प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित साजन मिश्रा विद्यार्थियों को सीधा मार्गदर्शन दे रहे हैं। कार्यशाला का दूसरा दिन सुजान सभागार में संपन्न हुआ।…