Oppo Reno 15 Pro Mini Review: 200MP Camera, 6200mAh Battery

  • Hindi News
  • Tech auto
  • Oppo Reno 15 Pro Mini Review: 200MP Camera, 6200mAh Battery | Flagship Power

नई दिल्ली28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओप्पो ने मार्केट में अपनी नई रेनो 15 सीरीज के साथ कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप रेनो 15 प्रो मिनी पेश किया है, जिसमें प्रीमियम डिजाइन और जबरदस्त पावर है. इसमें 6.32 इंच की 1.5K एमोलेड डिस्प्ले और फ्लैगशिप डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर दिया गया है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूथ बनाता है। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹62,999 जबकि 512GB मॉडल की कीमत ₹67,999 है। चलिए जानते हैं इसमें और क्या खास है…

डिजाइन: रिबन पैटर्न और दमदार मजबूती

पहली नजर में रेनो 15 प्रो मिनी अपने फ्लैट मेटल फ्रेम और मैट ग्लास बैक की वजह से बहुत प्रीमियम दिखता है। इसके बैक पैनल पर दिया गया रिबन पैटर्न डिजाइन इसे दूसरे फोन्स से अलग और क्लासी लुक देता है। खास बात यह है कि यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिसका मतलब है कि यह पानी और धूल के प्रति बेहद सख्त है। 4.55mm की मोटाई (ओपन होने पर) के साथ यह हाथ में काफी सॉलिड और कंफर्टेबल महसूस होता है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस: छोटा पैकेट, बड़ा धमाका

फोन में 6.32 इंच की 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग काफी स्मूथ है। छोटे साइज के कारण इसे एक हाथ से चलाना बहुत आसान है।

  • प्रोसेसर: इसमें फ्लैगशिप डायमेंसिटी 8450 प्रोसेसर लगा है।
  • एंटूटू स्कोर: इसका स्कोर 2.1 मिलियन के पार जाता है, जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में टॉप लेवल पर रखता है।
  • सॉफ्टवेयर: यह लेटेस्ट एंड्रॉएड 16 और कलरOS 16 पर चलता है, जो इसे फ्यूचर-रेडी बनाता है।

कैमरा: 200MP का पावरफुल सेंसर

कैमरा डिपार्टमेंट में ओप्पो ने कोई कसर नहीं छोड़ी है:

  • मेन कैमरा: 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, जो कमाल की डिटेल्स कैप्चर करता है।
  • टेलीफोटो: 50MP का लेंस जो 120x डिजिटल जूम तक जा सकता है।
  • सेल्फी: फ्रंट में भी 50MP का कैमरा है।
  • वीडियो: अच्छी बात यह है कि आप फ्रंट और बैक दोनों से 4K 60fps पर स्टेबल वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

बैटरी और स्मार्ट फीचर्स: कॉम्पैक्ट साइज में ‘जम्बो’ पावर

अक्सर छोटे फोंस में बैटरी लाइफ की समस्या होती है, लेकिन यहां ओप्पो ने चौंका दिया है। इतने कॉम्पैक्ट साइज में भी 6200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे चार्ज करने के लिए 80W का फास्ट चार्जर मिलता है।

स्मार्ट फीचर्स के तौर पर इसमें गूगल जेमिनी एआई का फुल सपोर्ट है। ‘AI माइंड स्पेस’ जैसे फीचर्स स्क्रीन के कंटेंट को तुरंत समराइज कर देते हैं। साथ ही, ओप्पो का अपना डायलर है जिससे आप बिना सामने वाले को पता चले (बिना अनाउंसमेंट) कॉल रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.