![]()
लखनऊ में मंगलवार को समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन। महिला मोर्चा और किन्नर सभा ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंका। महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा राजभर और किन्नर पायल ने ओपी राजभर के खिलाफ जमकर हंगामा और नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारियों ने ओपी राजभर पर अखिलेश यादव के अपमान का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सिपाहियों में जमकर धक्का मुक्ति और नोकझोंक हुई। सपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने कहा कि हम लोग अपने नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा सरकार और इसके मंत्रिमंडल के लोग लगातार दूसरे के नेताओं का अपमान करते हैं। ओम प्रकाश राजभर को अपने विभाग और विकास से कोई मतलब नहीं। यह पूरा दिन सिर्फ अनर्गल बयान बाजी करते हैं और माहौल खराब करते हैं। हमारी मांग है कि ओपी राजभर तत्काल हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष से माफी मांगे। आज हमने सिर्फ एक पुतला चुका है पूरे प्रदेश में उनके पुतले फूंके जाएंगे। प्रदर्शन में शामिल पायल किन्नर ने कहा कि अखिलेश यादव PDA समाज के नेता हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा समय में सांसद रहे हैं। संवैधानिक पदों पर रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ किसी भी प्रकार का बयान सोच समझकर देना चाहिए। ओम प्रकाश राजभर की भाषा बेहद खराब और निंदनीय है। ओपी राजभर ऐसे व्यक्ति है जो राजनीतिक रूप से बेहद निंदनीय कार्य करतेहैं। हमारे नेता पर जो उनके द्वारा टिप्पणी की गई है हम उसका विरोध करते हैं। हमारी मांग है कि ओमप्रकाश राजभर तत्काल माफी मांगे।
Source link
लखनऊ में सपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन:ओपी राजभर का पुतला फूंका, अखिलेश यादव पर टिप्पणी का आरोप लगाया, माफी मांगने की मांग