- Hindi News
- National
- Oil Crisis Amid Iran Israel War | PM Modi Meets Minister, LPG Quota Boost
नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

ईरान-इजराइल जंग के बीच वैश्विक तेल बाजार में हलचल को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद भवन में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ बैठक की। इसमें कच्चे तेल और गैस की उपलब्धता, उनके इम्पोर्ट और संभावित संकट से निपटने की रणनीति पर चर्चा की गई।
करीब 2 घंटे चली बैठक में सरकार ने अपने आपातकालीन तेल भंडार (SPR) की भी समीक्षा की है। जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। अधिकारियों के मुताबिक देश के पास कुछ हफ्तों का तेल स्टॉक मौजूद है, जिससे फिलहाल संकट की संभावना कम है।
दरअसल होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने से दुनियाभर में तेल सप्लाई पर असर पड़ा है। युद्ध के माहौल में भारत के तीन जहाज शिवालिक, नंदा देवी और जग लाडकी तेल-गैस लेकर गुजरात के पोर्ट्स पर पहुंचे हैं।
वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिकारी सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार राज्यों को 10% ज्यादा LPG देने को तैयार है, अगर वे धीरे-धीरे LPG की जगह PNG अपनाने में मदद करें।
उन्होंने कहा कि LPG की दिक्कत अभी भी बनी हुई है। ऑनलाइन बुकिंग बेहतर हुई है, लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर के यहां अब भी लंबी लाइनें लग रही हैं, और हाल ही में 2300 से ज्यादा जांच भी की गई हैं।

नंदा देवी जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके मंगलवार रात 2:30 बजे गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा।
