बिजनौर के सनातन मंदिर में गणेश महोत्सव का शुभारंभ:गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित हुई गणेश प्रतिमा


बिजनौर के बैराज रोड स्थित शक्ति नगर-साईं विहार कॉलोनी के सनातन मंदिर में सोमवार देर शाम गणेश महोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद मंदिर परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। रस्तोगी परिवार ने की पूजा-अर्चना मंदिर के पंडित राधे हिमांशु सेमवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापना कराई। पहले दिन के मुख्य यजमान राकेश रस्तोगी और मीनू रस्तोगी ने परिवार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भजनों पर झूमे श्रद्धालु, बच्चों ने खेला डांडिया पूजन के बाद महिला मंडली ने भगवान गणेश के भजन प्रस्तुत किए। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए। इसके बाद महिलाओं और बच्चों ने मंदिर प्रांगण में डांडिया खेला। इससे कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय होने के साथ उत्साह से भर गया। आरती के बाद बांटा प्रसाद कार्यक्रम के अंत में भगवान गणेश की आरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। महोत्सव के शुभारंभ पर देर रात तक मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ बनी रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *