![]()
ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने कंपनीकर्मी से 12.96 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को लगातार अधिक लाभ का लालच दिया गया और जब उसने अपनी रकम वापस मांगनी चाही तो ठगों ने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने घटना के करीब
.
पुलिस को दी शिकायत में गौर सिटी-दो स्थित 14वीं एवेन्यू सोसाइटी निवासी उज्जवल चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बीते साल अगस्त में वाट्सऐप के माध्यम से उन्हें संदेश मिले। संपर्क करने पर लोगों ने खुद को शेयर बाजार से जुड़े होने की जानकारी दी। आरोपियों ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए कम समय में अच्छा मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया।
डिमैट अकाउंट से निवेश पीड़ित ने एक ब्रोकर डिमैट अकाउंट खुलवाया और निवेश शुरू कर दिया। शुरुआत में उन्हें ट्रेडिंग के जरिए लाभ होने का भरोसा दिलाया गया, लेकिन वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत निकली। पीड़ित के अनुसार उनके खाते में लगातार घाटा दिखाया जाता रहा। आरोपियों ने हर बार यह कहकर और रकम जमा करवाई कि बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण अस्थायी नुकसान हुआ है और अतिरिक्त निवेश करने पर भविष्य में बड़ा मुनाफा मिलेगा।
निवेश की सीमा बढ़ाने पर मांगा पैसा आरोपियों ने अलग-अलग कारण बताकर निवेश की सीमा बढ़ाने, होल्डिंग चार्ज और नुकसान की भरपाई के नाम पर उनसे बार-बार रुपये जमा कराए। पीड़ित ने एक सितंबर से नौ सितंबर के बीच धीरे-धीरे करके 12 लाख 96 हजार 360 रुपये निवेश कर दिए। इसके बावजूद उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। जब पीड़ित को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने निवेश की गई राशि वापस मांगी।
पीड़ित के सवालों पर टालमटोल रवैया आरोप है कि इसके बाद ब्रोकर और उनसे संपर्क करने वाले लोगों ने टालमटोल शुरू कर दी। काफी प्रयासों के बाद भी न तो उनकी रकम लौटाई गई और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने 15 दिसंबर को एनसीआरपी पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।