Nauchandi Mela 2026 Prep | Health Product Ad Ban Directive

शुभम | मेरठ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नौचंदी मेला 2026 के सफल आयोजन के लिए उपसमितियों की महत्वपूर्ण बैठक मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)/नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य प्रांतीयकृत मेले को सुचारु रूप से संपन्न कराना हैं।

बैठक में ठेका संपादन समिति, निर्माण कार्य सत्यापन कमेटी, दुकान आवंटन कमेटी और सांस्कृतिक कार्यक्रम कमेटी जैसी विभिन्न उपसमितियों ने भाग लिया। इसमें अपर जिलाधिकारी नगर, सिटी मजिस्ट्रेट, अपर नगर आयुक्त, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, अधिशासी अभियंता (प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग), उपजिलाधिकारी नगर, वी.एस. कुशवाहा (अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत) सहित अन्य पर्यवेक्षणीय अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने मेला 2026 के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मेले में आने वाले स्कूली बच्चों और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए मेले के गेट से पटेल मंडप तक निःशुल्क गोल्फ कार्ड चलाने के निर्देश दिए। अन्य यात्रियों के लिए गोल्फ कार्ड का अधिकतम शुल्क 10 रुपये निर्धारित किया गया।

इसके अतिरिक्त, मेले में किसी भी शिकायत के लिए एक टोल-फ्री नंबर स्थापित करने, प्रकाश व्यवस्था को ठीक करने और खराब विद्युत खंभों को हटाने के निर्देश दिए गए। दुकानदारों को मेले में प्लास्टिक का उपयोग न करने, नौचंदी मेले के लोगो का प्रयोग करने और छोटे बच्चों के लिए अलग से किड्स जोन बनाने को कहा गया।

लाउडस्पीकर पर अनावश्यक, प्रतिबंधित और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य सामग्री का प्रचार न करने तथा मेले से संबंधित गाने और सरकारी योजनाओं का प्रचार निःशुल्क बजाने के निर्देश दिए गए। झूलों की संरचना, विद्युत और यांत्रिक सुरक्षा के लिए प्रत्येक तीन दिन पर सुरक्षा प्रमाण पत्र प्राप्त करने की शर्त भी रखी गई। दुकान आवंटन में विद्युत शुल्क लेने और ठेकेदार द्वारा उसका समायोजन करने तथा मेले में जगह-जगह सेल्फी पॉइंट बनाने के भी निर्देश दिए गए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *