उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आज जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में मेरठ के 6343 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और विश्वविद्यालय ने सभी तैयारियां पू
.
परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा, जबकि गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आज जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी
सीसीएसयू क्षेत्र के मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर और हापुड़ जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें गाजियाबाद में सबसे अधिक 10 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि 6343 परीक्षार्थियों के साथ मेरठ दूसरे स्थान पर है।
परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक दो केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और दो-दो पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। इसके अलावा पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया है। सभी अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे प्रवेश पत्र, उसकी फोटोयुक्त प्रति तथा वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं। इनमें से कोई भी दस्तावेज न होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए विश्वविद्यालय में अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई।
क्या रखें साथ
- प्रवेश पत्र की मूल प्रति
- प्रवेश पत्र की एक फोटोयुक्त प्रति
- आधार कार्ड, वोटर आईडी या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
- निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य