![]()
ये तस्वीर एसएसपी के चार्ज संभालने वाले दिन की है जब वो धोती कुर्ता पहनकर मेरठ आए थे
मेरठ के नए कप्तान IPS BBGTS मूर्ति ने पदभार संभालते ही अपने अलग अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लिया। पहले दिन जब वह पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे तो उनका लुक चर्चा का विषय बन गया। नए SSP पारंपरिक भारतीय परिधान धोती-कुर्ते में नजर आए। देखते ही देखते
.
धोती-कुर्ते में क्यों पहुंचे SSP?
BBGTS मूर्ति का पूरा नाम बाथल्ला बाल गंगाधर तिलक संतोष मूर्ति है। SSP BBGTS मूर्ति के इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। किसी ने उनके पहनावे की तारीफ की तो किसी ने इसे उनकी सादगी और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव बताया।
हालांकि, जब मीडिया ने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने साफ किया कि धोती-कुर्ता पहनकर मेरठ पहुंचना कोई सोचा-समझा या पब्लिसिटी स्टंट नहीं था।
उन्होंने बताया कि सुबह एक रिचुअल के चलते उन्होंने पारंपरिक परिधान पहना था। इसके बाद जल्दबाजी में उन्हें तुरंत उन्हीं कपड़ों में निकलना पड़ा और वह मेरठ पहुंच गए।
पहले दिन ही वायरल हुआ अंदाज
मेरठ में नए SSP की पहली एंट्री का यह अंदाज पुलिस विभाग से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा में रहा। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके लुक को लेकर लगातार कमेंट कर रहे हैं।
लेकिन कहानी सिर्फ धोती-कुर्ते तक ही सीमित नहीं है। सोशल मीडिया पर SSP BBGTS मूर्ति के अकाउंट को खंगालने पर उनके कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए, जिनमें उनका अलग और दिलचस्प अंदाज देखने को मिलता है।
इन वीडियो में वह अपनी ड्यूटी के साथ-साथ बेहद सहज और अलग अंदाज में नजर आते हैं।
वीडियो में देखिए SSP का रोचक अंदाज
मेरठ के नए कप्तान की धोती-कुर्ते वाली एंट्री से लेकर सोशल मीडिया पर सामने आए उनके दिलचस्प वीडियो तक, आखिर IPS BBGTS मूर्ति का अंदाज इतना चर्चा में क्यों है?
देखिए पूरी वीडियो स्टोरी…