मेरठ में इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (IRIA) मेरठ चैप्टर की ओर से 23 और 24 मई को डॉ. जी.एस. बाठला मिड टर्म CME 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Healthy Baby – Healthy Liver” रखी गई है। दो दिवसीय इस आयोजन में देशभर के रे
.
कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार अरोड़ा ने बताया कि CME का मुख्य उद्देश्य लोगों को लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि फास्ट फूड, खराब लाइफस्टाइल, व्यायाम की कमी और शराब के सेवन के कारण लिवर रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में लोगों को इन बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे।

बिना बायोप्सी होगी लिवर की जांच
23 मई की शाम दिल्ली के प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राहुल सचदेवा लिवर रोगों की शीघ्र पहचान और रोकथाम पर व्याख्यान देंगे। उन्होंने बताया कि फाइब्रोस्कैन जैसी आधुनिक तकनीक के जरिए बिना बायोप्सी के लिवर की स्थिति की सटीक जांच संभव है। इससे मरीज पर इलाज के असर का भी सही आकलन किया जा सकेगा।
PCPNDT एक्ट पर भी होगी विशेष चर्चा
CME में PCPNDT एक्ट को लेकर विशेष परिचर्चा भी आयोजित की जाएगी। इसमें डॉक्टर एक्ट के तहत छोटी क्लेरिकल गलतियों पर होने वाली कार्रवाई को लेकर अपनी चिंता जाहिर करेंगे। आयोजकों का कहना है कि मामूली त्रुटियों पर सेक्शन-23 लगाकर डॉक्टरों को अपराधी की तरह देखा जाता है। कार्यक्रम में एक्ट में सुधार की मांग भी उठाई जाएगी।

कई प्रमुख हस्तियां रहेंगी मौजूद
24 मई को देशभर के विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह, सीएमओ अशोक कटारिया, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता, विधायक डॉ. अमित अग्रवाल, पूर्व सांसद डॉ. सरोजिनी अग्रवाल और मेयर हरिकांत अहलूवालिया भी मौजूद रहेंगे।