Mathura Schools Closed Till Class 8 Due to Orange Alert, Heavy Rain

राकेश पचौरी | मथुरा5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा में भारी बारिश और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए 9 जुलाई 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है।

यह अवकाश जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा। प्रशासन ने बताया कि पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे छात्र-छात्राओं के आवागमन में परेशानी हो सकती है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि यदि 9 जुलाई को कोई भी विद्यालय संचालित पाया जाता है, तो संबंधित विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक स्वयं जिम्मेदार होंगे। आदेश की अवहेलना पर उनके विरुद्ध प्रचलित नियमों के तहत कठोर विभागीय और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, खंड शिक्षा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से भी अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *