Mathura Plastic Ban Action | Rs 49,900 Fine, 15kg Polyethylene Seized

मथुरा4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा में जिला प्रशासन, नगर निगम मथुरा-वृन्दावन, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में ‘हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ विशेष स्वच्छता महाअभियान चलाया गया। शनिवार शाम 5 बजे शहर भर में चले इस अभियान के दौरान स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कुल ₹49,900 का जुर्माना लगाया गया।

नगर निगम के सेक्टर प्रभारियों ने प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों से अवैध कब्जे हटाए। प्रवर्तन कार्रवाई के तहत अतिक्रमण के मामलों में ₹2,300, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने पर ₹8,900 तथा प्रतिबंधित पॉलीथीन एवं प्लास्टिक के उपयोग और भंडारण पर ₹18,000 का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान 15 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन भी जब्त की गई।

अभियान के दौरान विभिन्न वार्डों, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर कूड़ा-कचरा हटाया गया। कई गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (जीवीपी) समाप्त किए गए, साथ ही खाली भूखंडों और सार्वजनिक स्थानों की भी साफ-सफाई कराई गई।

स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैलियां और जनसंपर्क अभियान आयोजित किए गए। व्यापारिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों और अन्य हितधारकों के साथ बैठकों में स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया गया। दुकानदारों को प्रतिष्ठानों के बाहर डस्टबिन रखने, गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण करने तथा प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे ‘हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ संकल्प को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करें। निगम ने स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित ब्रज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का आग्रह किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *