मुकेश कुमार | मैनपुरी5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मैनपुरी जिले में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व एकरसानंद आश्रम में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं द्वारा स्वामी हरिहरानंद महाराज का पूजन शुरू किया गया, जो दोपहर 1 बजे तक चला। इसके बाद परम पूज्य महाराज एकरसानंद जी का भी पूजन कराया गया।
सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने गुरुदेव का पूजन करने के लिए लाइन में लगे नजर आए। उनके हाथों में थालियां और फूलों की मालाएं थीं। पूरे आश्रम में जगह-जगह श्रद्धालु अपने-अपने गुरुदेव का पूजन करते दिखे। श्रद्धालुओं में अपने गुरुदेव के दर्शन और पूजन को लेकर काफी उत्साह था।
इस अवसर पर स्वामी हरिहरानंद ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में गुरु और शिष्य के रिश्ते को सदियों तक आगे बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। स्वामी जी ने जोर दिया कि जहां भारतीय संस्कृति का सम्मान नहीं होता, वहां देश कभी उन्नति नहीं कर सकता। ऐसे देशों में अक्सर किसी न किसी बात पर संघर्ष होता रहता है।
उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने और हिंदुत्व के नए आयाम स्थापित करने के लिए कार्य करें। स्वामी हरिहरानंद ने कहा कि भारतीय संस्कृति का वास न होने पर हमेशा कुछ न कुछ गलत होता है, इसलिए इसकी उन्नति आवश्यक है।





