Lucknow House Fraud | 31.25 Lakh Scam, Registry Cheating

लखनऊ के राजाजीपुरम के मोहन भोग चौराहा निवासी मोहम्मद तैय्यब खान से मकान दिलाने के नाम पर 31.25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद न तो मकान की रजिस्ट्री की गई और न ही पैसे लौटाए गए। विरोध करने पर एक आरोपी ने धमकी भी

.

पीड़ित मोहम्मद तैय्यब के मुताबिक, नौ सितंबर 2024 को उनकी मुलाकात नादान महल रोड निवासी मो. अनवर से हुई थी। अनवर ने अपना मकान 31.25 लाख रुपये में बेचने की बात कही। सौदा तय होने पर तैय्यब ने 10.50 लाख रुपये एडवांस दे दिए। बाकी रकम रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई थी।

आरोप है कि रकम लेने के बाद भी अनवर टालमटोल करता रहा और रजिस्ट्री नहीं कराई। शक होने पर तैय्यब ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि संबंधित मकान पहले ही 17 जून 2021 को भदेवा निवासी बिल्डर मो. हमजा खान के नाम बेचा जा चुका था।

इस पर विरोध जताने पर अनवर ने बिल्डर से मकान वापस लेकर उनके नाम कराने का भरोसा दिया। इसके एवज में उसने बाकी 20.75 लाख रुपये भी मांग लिए। भरोसे में आकर तैय्यब ने पूरी रकम दे दी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें न मकान मिला और न ही पैसा वापस हुआ।

पीड़ित की शिकायत पर बाजारखाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *