लखनऊ के चौक इलाके में एक किशोर के साथ कमरे में मारपीट करने और उसे निर्वस्त्र कर गली में घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कुछ लोग किशोर के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के
.
पुलिस के मुताबिक, 11 अगस्त को फेसबुक और एक्स पर ‘Save Lucknow’ नाम के अकाउंट से एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो की जांच में किशोर की पहचान धोबीपुरवा गिलौला, श्रावस्ती निवासी समीर निवासी के रूप में हुई।
पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस की जांच में सामने आया कि वीडियो में मो. रिजवान, मो. शाबान, जान मोहम्मद, इरशाद और एतिशाम किशोर के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। मामले में चौक थाने की पुलगामा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह की तहरीर पर पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विक्रांत सिंघाल कर रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी।
मदरसे के पास से चार आरोपी गिरफ्तार
विवेचना के दौरान पुलिस ने इरफानिया मदरसा, चौबदारी मोहल्ले के पास दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मो. रिजवान (30), मो. शाबान (42), जान मोहम्मद और इरशाद को रात करीब 9:15 बजे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पांचवें आरोपी एतिशाम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।