![]()
हनुमंत विहार में गैर इरादतन हत्या के मामले में 6 साल से फरार चल रहे हत्यारोपी को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। शातिर दाढ़ी-मूंछ और बाल बढ़ाने के साथ अपना नाम बदलकर पुलिस को लंबे समय से गच्चा देकर फरारी काट रहा था। शराब पार्टी के दौरान छोटे पैग को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने अपने भाई व अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने ही दोस्त को छत से फेंक दिया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। नवंबर 2020 को शराब पार्टी में हुआ था झगड़ा हनुमंत विहार निवासी रामजी दीक्षित का बड़ा भाई सौरभ दीक्षित नवंबर 2020 में पड़ोस में किराए पर रहने वाले दोस्तों के घर गया था, जहां शराब पार्टी के दौरान पैग को लेकर वाद-विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि किराएदार इलू, उसका भाई अजय, राज व एक अन्य ने सौरभ से मारपीट कर दूसरी मंजिल से फेंक दिया था। हैलट में इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई। नौबस्ता पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर इलू व अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया, जबकि आरोपी इलू का भाई फरार हो गया था। इधर, छह साल से फरार चल रहे आरोपी अजय मिश्रा को हनुमंत विहार पुलिस ने मंगलवार को महादेवन मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। दाढ़ी-मूंछ बढ़ाकर पुलिस को दे रहा था चकमा हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह शर्मा ने बताया कि आरोपी अजय मिश्रा हुलिया बदलने के साथ इधर-उधर किराए के मकान में रहकर फरारी काट रहा था। जब उसने न्यू आजाद नगर चौकी के अंतर्गत राम रतन नगर में जब किराए पर कमरा लिया था तो उसने अजय नाम न बताकर वीर चक्रधारी उर्फ छोटू बताया था। आरोपी लंबी दाढ़ी-मूंछ और बाल बढ़ाकर पुलिस का चकमा देकर फरार चल रहा था। फिलहाल, उससे पूछताछ कर जेल भेज दिया है।
Source link
गैर इरादतन हत्या में 6 साल से फरार आरोपी अरेस्ट:अजय से बना था वीर चक्रधारी, छोटा पैग बनाने पर दोस्त को छत से फेंका था