![]()
लखनऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग और फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन की ओर से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 मई से 21 जून 2026 तक एक महीने का विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रमों का शुभारंभ 21 मई को दोपहर 12 बजे योग सभागार में होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री सम्मानित प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद होंगे। ये इवेंट्स भी होंगे
संकाय के कोऑर्डिनेटर डॉ. अमरजीत यादव ने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत 12 सेमिनार, 4 कार्यशालाएं और 4 योग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों का मुख्य फोकस स्वास्थ्य, मधुमेह नियंत्रण, तनाव प्रबंधन, मोटापा, जीवनशैली जनित रोगों और मानसिक शांति पर रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान योग विशेषज्ञों द्वारा योग एवं स्वास्थ्य आधारित शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। आमजन और विद्यार्थियों के लिए ध्यान, योगासन और प्राणायाम पर आधारित कार्यशालाएं आयोजित होंगी। विद्यार्थियों के लिए योगासन प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। इसके अलावा “विरासत से विकास” थीम पर योग संस्कृति और विश्व स्वास्थ्य विषयक विशेष कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। तड़के ही कार्यक्रम का होगा आगाज
योग विभाग में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7 बजे तक कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही दिव्यांगजन, कैंसर मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और विदेशी छात्र-छात्राओं के लिए विशेष योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत नाव पर योग प्रदर्शन और प्लाविनी अभ्यास जैसे आकर्षक आयोजन भी होंगे।
Source link
LU में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महीने भर होंगे कार्यक्रम:सुबह 6 बजे से शुरू होंगे सत्र, 12 सेमिनार, 4 वर्कशॉप भी होंगी