KGMU Professor Suspended | HOD Notice Lucknow

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने गुरुवार को नेत्र रोग विभाग के प्रोफेसर संजीव गुप्ता को निलंबित कर दिया। उन पर मरीजों को अस्पताल के बजाय बाहर से दवाएं और लेंस खरीदने के लिए कहने का आरोप है।

.

विभाग की प्रमुख और प्रति कुलपति प्रो. (डॉ.) अपिजित कौर को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। कुलपति के पूर्व OSD अब्बास के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री जनता दर्शन में गोरखपुर के एक मरीज द्वारा की गई शिकायत के बाद गठित अनुशासन समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। मरीज ने आरोप लगाया था कि उसे बाहर से करीब 18 हजार रुपये की दवाएं और लेंस खरीदने के लिए कहा गया। वही सामान KGMU के HRF स्टोर पर 5 से 6 हजार रुपये में उपलब्ध थे।

17 मरीजों ने दिए सबूत

KGMU के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि जांच समिति ने 30 मरीजों के रिकॉर्ड की जांच की। इनमें से 17 मरीजों ने बयान और खरीदारी से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत किए, जिनसे बाहर से दवाएं खरीदने की बात सामने आई। इनके बयान दर्ज कराने के लिए जांच टीम लखनऊ से गोरखपुर गई।

प्रो.केके सिंह, प्रवक्ता, KGMU

प्रो.केके सिंह, प्रवक्ता, KGMU

OPD से मरीजों को निजी दुकानों तक पहुंचाने का आरोप

जांच में यह भी सामने आया कि एक बाहरी व्यक्ति OPD से मरीजों को निजी मेडिकल स्टोरों तक भेज रहा था। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मामले में निगरानी और प्रवेश नियंत्रण में खामियां मिलने पर ओटी सिस्टर इंचार्ज और विभागाध्यक्ष को भी नोटिस जारी किया गया है। KGMU प्रशासन ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

—————-

यह खबर भी पढ़िए…

KGMU- पथरी मरीजों को कागजों पर दी कैंसर की दवा:एक मरीज को डाले 5 स्टेंट, यूरोलॉजी के बाद अब 7 विभागों में कराया जाएगा ऑडिट

बीमारी पेशाब या गुर्दे की पथरी की और इलाज कैंसर का। जी हां, यह पढ़कर भले ही आपको अपनी आंखों पर भरोसा न हो रहा हो, लेकिन यह सच हुआ है। केजीएमयू यूरोलॉजी विभाग में असाध्य योजना के बजट से करोड़ों के दवा घोटाले की जांच में यह चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पूरी खबर पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.