KGMU Doctor Assaulted, Faculty Forum demands FIR & Safety, writes letter to ACS home

KGMU में डॉक्टर से मारपीट और चेन स्नैचिंग को लेकर शिक्षक संघ में आक्रोश

KGMU के यूरोलॉजी विभाग में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विवेक कुमार सिंह के साथ कथित मारपीट और चेन स्नैचिंग की घटना को लेकर KGMU शिक्षक संघ ने प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह) को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संघ ने घटना को चिकित्सकों की सुरक

.

BBAU जाते समय हुई घटना शिक्षक संघ के अनुसार, डॉ. विवेक कुमार सिंह 31 मई 2026 को शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच अपनी कार से BBAU जा रहे थे। आरोप है कि एक स्विफ्ट कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार महिला और पुरुष बाहर निकले तथा डॉ. विवेक के साथ मारपीट और गाली-गलौज की।

सोने की चेन छीनने का आरोप पत्र में दावा किया गया है कि मारपीट के दौरान महिला ने डॉ.विवेक के गले से लगभग 20 ग्राम वजन की सोने की चेन भी छीन ली। घटना में घायल होने के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा।

FIR दर्ज न होने पर नाराजगी शिक्षक संघ ने आरोप लगाया है कि डॉ.विवेक की पत्नी डॉ. विजेता सिंह ने आशियाना थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से मामला दर्ज किए जाने का भी उल्लेख किया गया है।

KGMU के डॉक्टरों में आक्रोश KGMU शिक्षक संघ के महासचिव डॉ.संतोष कुमार ने पत्र में कहा है कि चिकित्सक पर हमला अत्यंत निंदनीय है और इससे विश्वविद्यालय के शिक्षक आक्रोशित हैं। उन्होंने गृह विभाग से मामले में तत्काल FIR दर्ज कराने, निष्पक्ष जांच कराने और डॉ.विवेक सिंह और उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

इलाज व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका KGMU शिक्षक संघ ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि KGMU में आने वाले मरीजों का उपचार सुचारु रूप से चलता रहे और चिकित्सकों में भय का माहौल न बने।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *