चकबंदी अधिकारी का पेशकार घूस लेते गिरफ्तार:मुरादाबाद में दस्तावेज देने की एवज में 50 हजार रुपए मांगे; एंटी करप्शन ने रंगे हाथ दबोचा


मुरादाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 50 हजार रुपए की घूस लेते हुए चकबंदी अधिकारी के पेशकार को रंगे हाथों दबोचा है। मुरादाबाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम को ये बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने न्यायालय चकबंदी अधिकारी प्रथम के पेशकार सुभाष को मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए उसके कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद से चकबंदी विभाग और प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। दस्तावेजों के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत
एंटी करप्शन ब्यूरो के अनुसार यह पूरी कार्रवाई शिकायतकर्ता ठाकुर ओमवीर सिंह की शिकायत पर की गई है। ठाकुर ओमवीर सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं। उनके गांव में इस समय चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। आरोप है कि चकबंदी से जुड़े जरूरी दस्तावेजों को तैयार करने और उन्हें सौंपने के एवज में पेशकार सुभाष द्वारा ₹50,000 की मोटी रिश्वत की मांग की जा रही थी। जून महीने से टालमटोल कर रहा था आरोपी शिकायतकर्ता ठाकुर ओमवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में जून महीने में ही सक्षम स्तर से आदेश जारी हो चुके थे। आदेश होने के बावजूद पेशकार सुभाष लगातार टालमटोल कर रहा था और बिना सुविधा शुल्क (रिश्वत) के दस्तावेज देने को तैयार नहीं था। पेशकार के इस अड़ियल और भ्रष्ट रवैये से परेशान होकर आखिरकार ओमवीर सिंह ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल शिकायत की सत्यता जांचने के बाद एंटी करप्शन टीम ने आरोपी पेशकार को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। योजना के मुताबिक, जैसे ही शिकायतकर्ता ठाकुर ओमवीर सिंह ने पेशकार सुभाष को ₹50,000 की केमिकल युक्त नकदी सौंपी, वैसे ही पहले से घात लगाए बैठी एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी पेशकार सुभाष को अपने साथ थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *