Kaushambi MLA Pooja Pal Bank Fraud Case

पंकज केसरवानी | कौशांबी4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कौशांबी की चायल सीट से विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल के बैंक खाते से करीब 1.55 लाख रुपए निकाल लिए गए। 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच कई बार रकम निकाली गई। ये लेनदेन फोन-पे और UPI के जरिए किए गए।

14 सितंबर को विधायक को इसकी जानकारी हुई। बैंक खाते की जांच कराने पर कई ऐसे लेन-देन मिले, जो उनकी जानकारी के बिना किए गए थे। विधायक की शिकायत पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे प्रयागराज के धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

14 अगस्त, 2025 को सपा से बगावत करने के बाद विधायक पूजा पाल भाजपा में शामिल हुई थीं।

14 अगस्त, 2025 को सपा से बगावत करने के बाद विधायक पूजा पाल भाजपा में शामिल हुई थीं।

22 दिन में कई बार निकाली गई रकम

विधायक पूजा पाल का प्रयागराज की धूमनगंज की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा में खाता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच उनके खाते से कई बार रुपए निकाले गए।

विधायक ने आशंका जताई है कि किसी ने उनके आईफोन 17 Air को हैक कर बैंकिंग और निजी डेटा का गलत इस्तेमाल किया। पुलिस साइबर सेल की मदद से मोबाइल, फोन-पे, UPI और बैंक खाते की जांच कर रही है।

ट्रांजैक्शन और मोबाइल जांच की मांग

विधायक ने साइबर क्राइम पुलिस से 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच हुए सभी फोन-पे और UPI लेन-देन की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने सभी ट्रांजैक्शन की आईडी और बैंक खाते के साथ मोबाइल की भी तकनीकी जांच कराने को कहा है।

विधायक ने आगे खाते से होने वाली अवैध निकासी रोकने और निकाली गई करीब 1.55 लाख रुपए की रकम वापस दिलाने की मांग की है। शिकायत की कॉपी साइबर क्राइम थाना प्रयागराज, धूमनगंज थाना और संबंधित बैंक शाखा के प्रबंधक को भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें…

छात्रा के हत्यारों को उम्रकैद, जिंदा जला दिया था, सुल्तानपुर में जेल जा रहे पति से लिपटकर रोई पत्नी; मां ने बेटे को दिए 500 रुपए

सुल्तानपुर में चर्चित छात्रा श्रद्धा सिंह के 2 हत्यारों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। साथ ही दोनों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। फैसले के दौरान दोनों सिर झुकाए खड़े रहे। गुरुवार शाम 4:20 बजे फास्ट ट्रैक कोर्ट (FTC) सेकेंड ने यह फैसला सुनाया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.