Kaushambi Headmaster Knife Controversy | Shikha Singh Patel Case Video

पंकज केसरवानी | कौशांबी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कौशांबी में एक महिला प्रधानाध्यापक के खिलाफ विद्यालय परिसर में चाकू और चापड़ लहराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।

यह मामला कौशांबी के कड़ा ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय लुकिया का है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक शिखा सिंह पटेल, जो प्रयागराज की निवासी बताई जा रही हैं, पिछले तीन-चार दिनों से हाथों में चाकू और चापड़ लेकर विद्यालय आ रही थीं। उनकी इस हरकत से स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राएं और अभिभावक भयभीत थे।

शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शिक्षिका को विद्यालय के गेट से चाकू और चापड़ के साथ प्रवेश करते देखा गया। इसके बाद वह कक्षा में कुर्सी पर बैठकर इन हथियारों को लहराती हुई दिखाई दीं। उनकी इन हरकतों के कारण विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति भी प्रभावित हो रही थी।

बच्चों के अभिभावकों ने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की थी। कुछ स्टाफ सदस्यों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि महिला शिक्षिका इन दिनों मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही थीं।

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कमलेन्द्रु कुशवाहा के निर्देश पर कड़ा ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी (BEO) नीरज उमराव पुलिस टीम के साथ मौके पर जांच के लिए पहुंचे।

जांच में मामला सही पाए जाने पर BSA कमलेन्द्रु कुशवाहा ने पहले महिला प्रधानाध्यापक को निलंबित किया। देर शाम खंड शिक्षाधिकारी की जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ सिराथू सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि विद्यालय के सहायक अध्यापक विकास सिंह की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला प्रधानाध्यापक के परिजनों से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *