Kaumi Insaf Morcha Protest LIVE UPdate| Mohali Chandigarh Border Security

चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ी और आंसू गैस के गोले दागे।

पंजाब की जेलों में सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी शनिवार को पुलिस से भिड़ गए। सिख बंदियों की रिहाई के साथ पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या में शामिल जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की मांग कर रहे हैं।

.

कौमी इंसाफ मोर्चा की अगुवाई में मोहाली से चंडीगढ़ में गवर्नर हाउस जा रहे प्रदर्शनकारी YPS चौक के पास इकट्‌ठा हुए। उन्हें रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुबह से ही बॉर्डर सील कर दिया।

उग्र भीड़ ने ट्रैक्टर की मदद से बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने वाटर कैनन चला था। इसके पर भी प्रदर्शनकारी नहीं माने तो उन्हें खदेड़ने के लिए उन पर गन और ड्रोन की मदद से आंसू गैस के गोले दागे गए।

चंडीगढ़ में गवर्नर हाउस के करीब पहुंचे शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष और पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान को हिरासत में ले लिया गया।

प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS….

चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड तोड़ने पर प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन चलाया।

चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड तोड़ने पर प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन चलाया।

चंडीगढ़ पुलिस ने रोका तो बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी।

चंडीगढ़ पुलिस ने रोका तो बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी।

चंडीगढ़ पुलिस ने गन से आंसू गैस के गोले छोड़े।

चंडीगढ़ पुलिस ने गन से आंसू गैस के गोले छोड़े।

सेक्टर 42/53 चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन। इसके साथ आसपास के सभी रास्तों को भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

सेक्टर 42/53 चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन। इसके साथ आसपास के सभी रास्तों को भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

शिअद (अमृतसर) अध्यक्ष सिमरनजीत मान को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ी।

शिअद (अमृतसर) अध्यक्ष सिमरनजीत मान को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ी।

मोहाली में जुटे कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य।

मोहाली में जुटे कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्य।

ड्रोन में लगे स्पीकर से अनाउंसमेंट करती चंडीगढ़ पुलिस।

ड्रोन में लगे स्पीकर से अनाउंसमेंट करती चंडीगढ़ पुलिस।

प्रदर्शन से जुड़े बड़े अपडेट्स…

  • चंडीगढ़-मोहाली के सभी रास्ते बंद: चंडीगढ़ से मोहाली और मोहाली से चंडीगढ़ आने-जाने वाले सभी रास्तों पर बड़े-बड़े वाहन खड़े कर दिए गए हैं। दोनों तरफ से किसी भी व्यक्ति को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। DC निशांत यादव, डीजीपी सारगप्रीत हुड्‌डा और एसएसपी कंवरदीप कौर मौके पर पहुंचे हैं।
  • हवारा ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की: इस प्रदर्शन से एक दिन पहले, शुक्रवार को जेल में बंद हवारा का वीडियो सामने आया। हवारा ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने, शरारती तत्वों से सावधान रहने और युवाओं से वालंटियर बनकर व्यवस्था संभालने को कहा।
  • हवारा के पैरोल की सिफारिश केंद्र सरकार के पास पेंडिंग: पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या से जुड़े केस में उम्रकैद काट रहा हवारा अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मांग रहा है। CM भगवंत मान ने गवर्नर से 10 दिन की पैरोल देने की सिफारिश की है। गवर्नर ने ये सिफारिश केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, हवारा को पहले 1 दिन की पैरोल दी जा रही थी जो उसने लेने से इनकार कर दिया।

प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.