प्रतिबंधित मांस के शक में 2 युवकों को पीटा:सरगना की गिरफ्तारी के लिए जूही थाने में हंगामा, गेट पर हनुमान चालीसा पढ़ी


कानपुर के नौबस्ता मछरिया से बाइक पर दो लोगों के प्रतिबंधित मांस ले जाने की सूचना पर हिंदू संगठन ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। फिर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। गैंग के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जूही थाने में प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह कार्यकर्ताओं को शांत कराया। हंगामें की तस्वीरें… प्रतिबंधित मांस की सूचना पर सैकड़ों कार्यकर्ता थाने पहुंचे शिव शक्ति अखाड़ा के सह संयोजक विशाल बजरंगी के अनुसार मंगलवार रात साढ़े आठ बजे बाइक से दो लोग बोरे में ले कुछ ले जा रहे थे। शक होने पर जूही थाना क्षेत्र के पास जब संगठन के लोगों ने पूछताछ की तो आरोप है कि बाइक सवार लोगों ने प्रतिबंधित मांस होने की बात कबूल की। इस पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया। इधर, प्रतिबंधित मांस की सप्लाई की सूचना पर जूही थाने में सैंकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। साथ ही गैंग के सरगना की गिरफ्तारी की मांग की। बवाल की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसीपी बाबूपुरवा वीरेंद्र विक्रम ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह कार्यकर्ताओं को शांत कराया। हिरासत में लेकर युवकों से पूछताछ जारी एसीपी बाबूपुरवा वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि, विशाल की ओर से दी गई तहरीर पर जांच की जा रही है। वहीं हिरासत में लिए गए युवकों से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि बरामद मांस को जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *