Kanpur Woman Beaten by Husband Over Affair Allegations; ADCP Promises Action

नूरुल अली | कानपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति पर अवैध संबंध का विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या का प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना में महिला की नाक की हड्डी टूट गई है। वहीं, एडीसीपी ने एफआईआर दर्ज करने में देरी करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही है।

सनिगवां निवासी पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी 12 साल पहले हुई थी और उनके दो बेटे हैं। उनका आरोप है कि पति अरशद अंसारी का क्षेत्र की एक महिला के साथ अवैध संबंध है। जब पीड़िता इस संबंध का विरोध करती थी, तो पति उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था।

सनिगवां निवासी पीड़ित महिला ने चेहरे पर चोट के निशान दिखाए।

सनिगवां निवासी पीड़ित महिला ने चेहरे पर चोट के निशान दिखाए।

बीती 8 मार्च को पति महिला से फोन पर बात कर रहे थे। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो पति ने कॉल काट दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा, “आज तुझे काटकर तेरी हत्या कर देंगे, आज ही सारा मामला खत्म हो जाएगा।”

जब महिला ने 112 पर कॉल करने के लिए अपना मोबाइल निकाला, तो पति आग बबूला हो गया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला की नाक की हड्डी टूट गई। आरोपी पति ने उसे दीवार से लड़ाकर पीटा और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

किसी तरह महिला अपनी जान बचाकर कमरे में घुस गई और अंदर से कुंडी लगा ली। इसके बाद आरोपी पति ने धमकी दी कि वह पेट्रोल लाकर उसे कमरे में जिंदा जला देगा। महिला ने कमरे में रखे अपनी देवरानी के मोबाइल से अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया और जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

एडीसीपी अंजलि विश्कर्मा ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि एफआईआर दर्ज करने में देरी करने वाले पुलिसकर्मियों की जांच कराई जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *