Kanpur News | RTO Office Raid Police Action & IIT Student Donation Video

कानपुर55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर की कल (सोमवार) की 10 बड़ी खबरें…RTO ऑफिस में जिला प्रशासन और करीब 50 पुलिसकर्मियों की टीम ने रेड डाली। सभी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर अचानक अंदर घुसे और ऑफिस के दोनों गेट बंद करा दिए।

वहीं, रावतपुर में बाइक टकराने के बाद एक युवक को दबंगों ने लात-घूसों से पीटा। इधर, IIT कानपुर के पूर्व छात्र और इंडिगो के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल ने गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड टेक्नोलॉजी के लिए 300 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।

अब पढ़िए सिलेसिलेवार खबरें…

1. कानपुर RTO ऑफिस में बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर घुसे 50 पुलिसवाले: 22 दलालों को दौड़ाकर पकड़ा, कई दीवार फांदकर भागे; बाबू से 1 लाख मिले

कानपुर के RTO ऑफिस में जिला प्रशासन और 50 पुलिसवालों की टीम ने छापा मारा। सभी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर अचानक अंदर घुसे और ऑफिस के दोनों गेट बंद करा दिए। छापेमारी देखकर एजेंट (दलाल) इधर-उधर भागने लगे। RTO के बाहर अवैध वेंडर दुकानें बंद कर भाग गए। पुलिसवालों ने दौड़ाकर 22 दलालों को पकड़ लिया। पढ़िए पूरी खबर…

2. कानपुर में आनंदेश्वर मंदिर में फूट-फूटकर रोई महिला: सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार, 3 लाख लोगो ने दर्शन किया

सावन के आखिरी सोमवार पर कानपुर के मंदिरों में सुबह से ही भीड़ है। श्री आनंदेश्वर मंदिर में रविवार रात 12 बजे से ही भक्तों की कतार दर्शन के लिए लग गई। भोर 2 बजे मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खोल दिए गए। इस दौरान एक महिला भक्त दर्शन करने पहुंची। दर्शन के बाद उसके आंख से आंसू छलक आए। पढ़िए पूरी खबर…

3. कानपुर में फर्जी दिव्यांग गिरोह का पर्दाफाश: सचेंडी में प्रेमिका को नौकरी दिलाने पर खुला राज, चार आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

कानपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा कर नौकरी हासिल करने वाले गिरोह का सचेंडी पुलिस और एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। गिरोह स्वस्थ अभ्यर्थियों के फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाकर उन्हें दिव्यांग कोटे का लाभ दिलाता था। इसके बाद रुपये लेकर पेशेवर लेखक सहायक की व्यवस्था कर परीक्षा में उनकी जगह प्रश्नपत्र हल कराया जाता था। पढ़िए पूरी खबर…

4. कानपुर में 35 उद्योग प्रतिनिधियों ने रखीं बिजली समस्याएं: केस्को MD बोलीं- रूमा और चकेरी क्षेत्र में होगा निरीक्षण, अधिकारी प्राथमिकता से करें समाधान

कानपुर में औद्योगिक उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर सोमवार को केस्को मुख्यालय में बैठक हुई। 13 औद्योगिक संगठनों के 35 प्रतिनिधियों ने बिलिंग, बिजली आपूर्ति समेत कई समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। केस्को एमडी ने शिकायतों का प्राथमिकता से और समय पर समाधान करने के निर्देश दिए। पढ़िए पूरी खबर…

5. कांग्रेस नेता जलभराव में बाथटब को नाव बनाकर निकले: विकास अवस्थी बोले- नगर निगम की लापरवाही रही तो जनता भी इसी तरह सड़क के पानी में निकलेगी

कानपुर में सोमवार को सिर्फ 30 मिनट की बारिश ने दक्षिण इलाके की सड़कों को तालाब बना दिया। गोविंदनगर-चावला मार्केट में जलभराव के विरोध में कांग्रेस नेता विकास अवस्थी बाथटब लेकर सड़क पर उतर गए। उन्होंने बाथटब को नाव बनाया और नगर निगम के खिलाफ अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। पढ़िए पूरी खबर…

6. रिटायर्ड जेई के बेटे समेत दो युवकों की संदिग्ध मौत: कानपुर में एक ने पेनकिलर खाई, दूसरे की दोस्त की कंपनी में बिगड़ी तबीयत

कानपुर में अलग-अलग इलाकों में दो युवकों की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। चकेरी में पेनकिलर खाने के बाद 36 साल के अमित शर्मा की जान चली गई, जबकि रावतपुर में 32 साल के आकाश राज घले की हालत अचानक बिगड़ी। दोनों मामलों में पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं। पढ़िए पूरी खबर…

7. कानपुर में गड्ढों की हादसे वाली सड़क: काकादेव से गीता नगर चौराहे तक 1.5 किमी सड़क पर 350 गड्ढे, डेढ़ साल से बनने का इंतजार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कानपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। खराब सड़कों और जलभराव को लेकर अधिकारियों से सीधे सवाल किए और जिम्मेदारी तय करने के संकेत दिए। इसके बाद दैनिक भास्कर ने काकादेव से छपेड़ा पुलिया के बीच करीब 1.5 किमी सड़क का रियलिटी चेक किया। पढ़िए पूरी खबर…

8. IIT के मेडिकल-स्कूल को पूर्व छात्र ने दिए 300 करोड़: गंगवाल स्कूल आफ मेडिकल साइंसेज को राकेश गंगवाल पहले भी दे चुके हैं 100 करोड़

आईआईटी कानपुर के विशिष्ट पूर्व छात्र (डिस्टिंग्विश्ड एलुमनस) और इंडिगो के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल ने गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज़ एंड टेक्नोलॉजी के लिए 300 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। इससे पहले वर्ष 2022 में उन्होंने 100 करोड़ का योगदान दिया था। इस नई घोषणा के साथ गंगवाल स्कूल के लिए उनका कुल योगदान अब 400 करोड़ रुपए हो गया है। पढ़िए पूरी खबर…

9. बाइक टकराने पर युवक को बीच सड़क पटका, VIDEO: रावतपुर में दबंग ने लात-घूंसे मारे, जान से मारने की धमकी दी; मुकदमा दर्ज

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के केशवपुरम में मोटर साइकिल टकराने के बाद युवक को दूसरे बाइक सवार ने जमकर पीट दिया। आरोप है कि आरोपी ने पहले युवक को उठाकर जमीन पर पटक दिया और फिर लात-घूंसों से जमकर पीटा। इसके बाद हेलमेट से सिर पर कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपी ने युवक का गला दबाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पढ़िए पूरी खबर…

10. ग्रीनपार्क में 28 अगस्त से यूपी टी-20 मुकाबले: स्टेडियम समेत 7 सेंटर्स पर शुरू हुई ऑनलाइन-ऑफलाइन टिकट बिक्री

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 28 अगस्त से शुरू होने वाली यूपी टी-20 लीग को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। सोमवार से टिकटों की बिक्री शुरू हो गई। शहर में 7 सेंटर बनाए गए हैं, जहां ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट मिलेंगे। पढ़िए पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *