अखिल भारत हिंदू महासभा ने चुनाव की तैयारियां तेज कीं:लखनऊ में विधानसभा और नगर निगम चुनाव के लिए मजबूत प्रत्याशी चुनेगी


लखनऊ में अखिल भारत हिंदू महासभा आगामी विधानसभा और नगर निगम चुनावों की तैयारियां तेज करेगी। संगठन ने लगभग सभी सीटों पर बैठकें कर मजबूत प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया जारी रखने का फैसला किया है। इसमें हिंदू समाज के हितों को प्राथमिकता देने पर प्रयास हैं। शुक्रवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज का लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में स्वागत किया गया। स्वस्तिवाचन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान हिंदू समाज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई। राजनीतिक परिदृश्य, महासभा की राजनीतिक गतिविधियों और यूजीसी से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर संगठन की रणनीति पर चर्चा हुई। महासभा ने राजनीतिक गतिविधियों को गति देने और प्रत्याशियों के चयन की तैयारियां जारी रखने की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता शेखर कुमार, प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आलोक श्रीवास्तव, दिल्ली के प्रदेश मंत्री कुलदीप, अमन राज सहित संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *